9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवन के मौलिक अधिकारों की पूर्ति पहला लक्ष्य : धारीवाल

नगरपालिका क्षेत्र के 467 गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण के लिए सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रथम किस्त की राशि के वितरण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Nov 01, 2022

जीवन के मौलिक अधिकारों की पूर्ति पहला लक्ष्य : धारीवाल

जीवन के मौलिक अधिकारों की पूर्ति पहला लक्ष्य : धारीवाल

राजाखेड़ा. नगरपालिका क्षेत्र के 467 गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण के लिए सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रथम किस्त की राशि के वितरण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा की दूरदृष्टि पूर्ण सोच के चलते राजाखेड़ा में विकास की बड़ी योजनाएं लागू हो चुकी हैं जिससे जनजीवन का स्तर में सुधार हुआ है और लोगों को राहत मिली है। सरकार भी उनकी मांगों को प्राथमिकता से पूरा कर रही है जिससे ये सीमांत क्षेत्र विकास के नए आयाम गढ़ सके। कार्यक्रम में विधायक बोहरा ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य गरीब जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है जिससे वह सम्मान के साथ सर उठाकर जीवन यापन कर सकें। इसी के चलते राजाखेड़ा में प्रशासन शहरों की ओर में नगरपालिका ने पट्टे जारी करने का एक नया कीर्तिमान रचा है जो अभी जारी है। अब इनमें से पात्र लोगों को घर का तोहफा देकर इन्हें लाभान्वित करना है। जिसके पहले चरण में 467 परिवारों को लाभ मिला है लेकिन इसके लिए 1300 परिवारों का लक्ष्य रखा गया है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं आमजन की सुविधा और विकास के लिए हरसंभव योजना को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने जो भी वायदे चुनाव में किए उन्हें लगभग पूरा कर देश की अन्य पार्टियों के लिए एक मिसाल खड़ी कर दी है। अन्य दल सिर्फ वादे करते हैं और विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करते हैं। जिला कलक्टर अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर सरकार की मंशा को पूरा करना प्रशाशन का दायित्व है। जिसे लगातार पूरा किया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादोन ने कहा कि पालिका ने विधायक के व्यक्तिगत निर्देशन में हर व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया है। अब नागरिकों को भी अपने दायित्वों को ईमानदारी से पूरा करने का समय आ गया है जिससे विकास को नए पंख लग सकें।