
Gajendra Shekhawat : लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर लोगों को कर रहे हैं गुमराह
अजमेर. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि तथाकथित राजनीतिक जमीन खो चुके लोग और पार्टियां देश को बांटने का षड्यंत्र कर रही हैं। लेकिन समाज अब समझ चुका है। युवाओं को ऐसे लोगों को बेनकाब कर उनकी हकीकत को लोगों के सामने लाना चाहिए।
आजाद पार्क में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 55वें प्रांत अधिवेशन में शामिल होने आए शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत में राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोटा में पिछले एक माह में 77 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस पर बात करने की बजाय लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी इस्लामिक देशों के धर्म के आधार पर प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को नागरिकता दिलाने के लिए विपक्षी पार्टियों के लोग खुद चर्चा करते थे, प्रधानमंत्री ने उस पर नागरिकता संशोधन कानून बना दिया तो अब देश भर में उसकी प्रवंचना की जा रही है। लोगों को भ्रमित कर हिंसा और तोडफ़ोड़ के लिए उकसाया जा रहा है, लेकिन उन्हें भी अब हकीकत का पता चलने लगा है कि सीसीए नागरिकता देने का कानून है न कि लेने का। शेखावत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा ही देश में परिवर्तन ला सकता है।
Published on:
29 Dec 2019 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
