28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

फॉयसागर झील के गेट बंद. . निगम प्रशासन का इनकार

पिछले करीब दो माह से ओवरफ्लो रही आनासागर झील का पानी निकालकर उसे फॉयसागर के पानी से भरने की शुरू की गई कवायद सवालिया हो गई है। हाल ही फॉयसागर के गेट खोलकर उसके पानी से आनासागर भरने के बीच झील के गेट दोबारा बंद कर दिए गए।

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Sep 05, 2023

अजमेर.पिछले करीब दो माह से ओवरफ्लो रही आनासागर झील का पानी निकालकर उसे फॉयसागर के पानी से भरने की शुरू की गई कवायद सवालिया हो गई है। हाल ही फॉयसागर के गेट खोलकर उसके पानी से आनासागर भरने के बीच झील के गेट दोबारा बंद कर दिए गए। जबकि निगम प्रशासन फॉयसागर झील के गेट बंद करना मान ही नहीं रहा।

मौके पर बंद मिले गेट’पत्रिका’ टीम मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे फॉयसागर झील के चैनल गेट पर पहुंची। जहां तीन गेट में से दो पूरी तरह बंद थे। जबकि एक गेट से पानी का मामूली रिसाव हो रहा था। जिससे पानी बमुश्किल नाली की शक्ल में डिफेंस कॉलोनी तक पहुंचा। यहां पानी का वेग बहुत ही कम था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों ने गेट खोला था तब पानी का बहाव तेज था। लेकिन मंगलवार को मामूली रिसाव हो रहा है। गेट किसने बंद किया इसे लेकर अधिकारी स्पष्ट स्थिति नहीं बता रहे।

डिफेंस कॉलोनी तक बमुश्किल बहावबांडी नदी के रास्ते फॉयसागर का ओवरफ्लो पानी फॉयसागर रोड डिफेंस कॉलोनी होते हुए आगे बढ़ रहा था। इस दौरान कॉलोनियों में भी पानी भर गया था। रास्ते बंद होने के साथ ही घरों में भी पानी भर गया। लेकिन वर्तमान में ऐसे कोई हालात मौके पर नहीं हैं। फॉयसागर रोड पर रिसाव की शक्ल में आते पानी का वेग बह़ुत ही कम है। पानी का वेग इतना नहीं की आनासागर झील तक पहुंच सके।

नगर निगम के अभियंताओं का कहना है कि गेट को बंद नहीं किया है। मंगलवार को पानी के स्तर के अनुसार पानी का निकास जारी है।इसलिए शुरू की थी कवायद

गौरतलब है कि आनासागर झील में घटते जल स्तर को मेंटेन करने के लिए प्रशासन ने फॉयसागर से निकलने वाले पानी को आनासागर तक लाने की कवायद की थी। लेकिन यह स्थिति 48 घंटे भी नहीं रही। पानी का जल स्तर कम होने से रिसाव के रूप में ही पानी निकल रहा है।इनका कहना है

फॉयसागर का जल स्तर कम करने के लिए 24 या 48 घंटे गेट खोलने का प्रशासनिक निर्णय किया गया था। करीब 28 घंटे तक पानी वेग से चला। अब जल स्तर गेट से कुछ इंच ऊपर रह जाने से पानी के निकास की गति थमी है। अभी बारिश की भी संभावना है। दोनों ही झीलों के जल स्तर व ओवरफ्लो के बाद आगे गांवों की स्थिति से सामंजस्य रखना होता है।

सुशील कुमारआयुक्त नगर निगम अजमेर।