अजमेर. पुष्कर मेला मैदान में घूमर नृत्य का आयोजित किया गया। इसमें 2150 महिलाओं ने घूमर नृत्य किया। राजस्थान की ठेठ संस्कृति के रंग नजर आए। इस नृत्य ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले जोधपुर के मंडोर उद्यान में घूमर नृत्य का आयोजन हुआ था। इसमें 1500 महिलाओं ने एकसाथ घूमर कर रिकॉर्ड बनाया था।
पुष्कर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। सरोवर में कार्तिक स्नान जारी है। घाट पर दीप प्रज्जवलन और विशेष पूजा-अर्चना जारी है। दान-पुण्य का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं पुष्कर मेले में इस बार आयोजित घूमर नृत्य ने जबरदस्त छाप छोड़ी है। इसने जोधपुर के मंडोर उद्यान में में आयोजित घूमर नृत्य का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Read More :सरोवर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर, तैनात हैं एडवांस स्वीमर
पुष्कर सरोवर में स्नान की महत्ता भी है। पौराणिक व्याख्यान के अनुसार कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक देवी.देवता भी पुष्कर सरोवर में स्नान करने आते हैं। लिहाजा इस दौरान स्नान करने से सुख.समृद्धिए ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति आरोग्य रहता है।