
राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम आशापुरा में महिला की हत्या कर शव बावड़ी में डालने के मामले में पुलिस ने हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपराध में उसका साथ देने वहीं तीन बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया है। इसमें एक बालिका भी है। मृतका बालिका की मौसी लगती है। मृतका ने लड़की को गोद लिया हुआ था।
सदर थानाधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ग्राम बलवंता में किराए के मकान में रहने वाले मुख्य आरोपी काली माई रोड नसीराबाद निवासी गौतम बैरवा एवं तीनों बाल अपचारियों से अलग-अलग पूछताछ की। इसमें उन्होंने बताया कि निरुद्ध बालिका मृतका की रिश्तेदार है। उसकी लगभग 2 वर्ष पूर्व मुख्य आरोपी गौतम से दोस्ती हो गई और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इसके लिए मृतका भी सहमत थी, लेकिन उसके बालिग होने पर ही वह उनकी शादी करवाना चाह रही थी। यह बात मुख्य आरोपी व बालिका दोनों को ही खल रही थी।
ऐसे में गौतम ने अपने अन्य बाल अपचारी दोस्तों के साथ मिलकर बेला को रास्ते से हटाने के लिए 2 माह पूर्व साज़िश रची। बालिका के जरिए दो बार नींद की गोलियां देने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर तीसरी बार गौतम ने नसीराबाद से विषाक्त खरीद कर बेला के खाने में मिलाकर देने के लिए बालिका को दिया। लेकिन मन परिवर्तन होने की वजह से बालिका ने जहर मिली सब्जी बेला को नहीं दी। आखिर में रविवार को मुख्य आरोपी गौतम सहयोगी दोनों बाल अपचारियों को साथ लेकर रात लगभग 9.15 बजे महिला के घर पहुंचा और गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर पास ही में पड़े भारी डंडे से उसके सिर पर ताबड़ तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
Published on:
01 Sept 2022 03:28 pm

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
