29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good Friday: धोए शिष्यों के पैर, गुड फ्राइडे पर करेंगे प्रेयर

प्रभु यीशू को सूली पर लटकाने से पहले की रस्मों के तहत चर्च में पुरोहितों ने शिष्यों के पैर धोए। इस दौरान मिस्सा की रस्म भी हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
jesus christ

jesus christ

अजमेर.

शहर के विभिन्न चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे की प्रेयर होगी। मसीह धर्मालम्बी प्रभु यीशू मसीह को याद करेंगे। इससे पहले शिष्यों के पैर धोने की रस्म हुई। इस दौरान पुरोहितों ने शिष्यों के पैर धोए और धार्मिक रसूमात को अंजाम दिया।
प्रभु यीशू को सूली पर लटकाने से पहले की रस्मों के तहत चर्च में पुरोहितों ने शिष्यों के पैर धोए। इस दौरान मिस्सा की रस्म भी हुई। सेंट एन्सलम्स स्कूल स्थित इमेक्यूलेट चर्च में रस्म अदा की गई। शहर के अन्य चर्च में प्रार्थना हुई।

होगी विशेष प्रार्थना
शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। प्रभु के पहाडिय़ों पर उपदेश देने, क्रूस को कंधे पर उठाकर चलने, सैनिदों द्वारा प्रभु को बांधने और अन्य वृतांत सुनाए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।

पवित्र शनिवार कल
मसीह धर्मावलंबी चालीस दिन तक प्रभु यीशू की स्तुति में प्रार्थना, उपवास आदि कार्य करते हैं। इसके तहत पवित्र शनिवार (ख्रीस्त का पुनरुत्थान) दिन मनाया जाता है। ईसाई समुदाय विशेष प्रार्थना करेगा। रविवार को प्रभु यीशू के पुर्नजन्म लेने पर ईस्टर पर्व मनाया जाएगा।