27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: प्यार का दुखद अंत : कलाई पर गुदवाया था प्रेमी से बने पति का नाम, उसी ने ली जान

Ajmer Murder Case: जिस शख्स को माया ने अपना जीवनसाथी चुना उसने ही उसकी जिंदगी छीन ली। प्रेम की निशानी के तौर पर माया ने काना बागरिया का नाम अपनी कलाई पर गुदवाया था। लेकिन नशे की हालत में हुए विवाद ने रिश्ते का अंत कर दिया।
2 min read
Google source verification
ajmer murder case

माया की कलाई पर गुदा काना और अपना नाम। फोटो पत्रिका नेटवर्क

अजमेर। जिस शख्स को माया ने अपना जीवनसाथी चुना उसने ही उसकी जिंदगी छीन ली। प्रेम की निशानी के तौर पर माया ने काना बागरिया का नाम अपनी कलाई पर गुदवाया था। लेकिन नशे की हालत में हुए विवाद ने रिश्ते का अंत कर दिया। इधर, गिरफ्त में आए काना भील को आदर्शनगर थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। हालांकि प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी होना बाकी है।

पुलिस के अनुसार आदतन नशेड़ी काना बागरिया बुधवार रात भी शराब के नशे में था। किसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि माया को पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान की दीवार के पीछे ले गया। वहां पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में माया के हाथ-पैर और चेहरे पर चोटों के गंभीर निशान मिले हैं।

हत्या के बाद गोद में लेकर रोता रहा

वारदात के बाद आरोपी का नशा कुछ उतरा तो वह माया के शव को उठाकर परबतपुरा चौराहे के पास ले आया। वहां देर तक शव को गोद में लिए बैठकर रोता रहा। सूचना पर पहुंची आदर्शनगर थाना पुलिस ने माया को मृत अवस्था में पाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई रमेश भील की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रमेश ने ही बहन का अंतिम संस्कार किया।

4 साल पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस जांच में सामने आया कि माया ने 2023 में पहले पति को छोड़कर काना बागरिया से प्रेम विवाह किया था। समाज की परंपराओं के खिलाफ हुए विवाह के कारण पीहर पक्ष को सामाजिक दंड, तिरस्कार का सामना करना पड़ा। परिजन ने माया से रिश्ता समाप्त कर दिए। इधर, माया ने भी अपने परिवार से दूरी स्वीकार कर ली लेकिन काना के साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला नहीं बदला।

दो बच्चों का भविष्य भंवर में फंसा

माया के पहले पति भीलवाड़ा निम्हेड़ा के प्रकाश से बेटी है, जबकि दूसरे पति कान्हा से बेटा है। मां की मौत और पिता के जेल पहुंचने की स्थिति में दोनों बच्चों का भविष्य अनिश्चितता के भंवर में फंस गया है। वारदात का पता चलने पर माखुपुरा पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने झोंपड़ी में रह रहा कान्हा का पिता गोरधन बेटे के दोनों बच्चों और सामान लेकर वहां से चला गया। पुलिस उन्हें काफी देर तक तलाश करती रही, तब माया के पीहर पक्ष की तलाश शुरू हुई।

शांतिभंग में आरोपी पति गिरफ्तार

आदर्शनगर थानाप्रभारी छोटेलाल मीणा ने बताया कि आरोपी पति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। प्रकरण में अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।