
regional institute of educatin ajmer
शैक्षिक क्षेत्र में बीते 52 साल से पहचान रखने वाला क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान शीघ्र इंस्टीट्यूशन ऑफ नेशनल इम्पॉरटेंस बनेगा।
यह दर्जा मिलते ही आईआईटी और समकक्ष संस्थानों की तरह फेकल्टी, पाठ्यक्रम, नीतियां और कामकाज में पूर्णत: स्वतंत्र हो जाएगा। केंद्र सरकार ने एनसीईआरटी एक्ट में अजमेर सहित देश के चार अन्य संस्थानों को अपग्रेड करने का प्रस्ताव शामिल किया है।
अजमेर में वर्ष 1962-63 में केंद्र सरकार ने रीजनल कॉलेज स्थापित किया था। यहां चार वर्षीय बीएससी बीएड, बीए बीएड और अन्य पाठ्यक्रम संचालित हैं। यह संस्थान मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एनसीईआरटी के अधीन है। वर्ष 1992-93 में इसे क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान बनाया गया।
यहां कई नवाचार कार्यक्रम भी शुरू हुए। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बीते साल एनसीईआरटी की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में इसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव रखा। इसे केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंजूर कर लिया है।
अजमेर सहित चार संस्थान होंगे अपग्रेड
केन्द्र सरकार ने एनसीईआरटी एक्ट 2017 में अजमेर सहित भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर एवं शिलांग के क्षेत्रीय संस्थान को अपग्रेड करने का प्रस्ताव शामिल किया है। यह संस्थान शीघ्र इंस्टीट्यूशन ऑफ नेशनल इम्पॉरटेंस बन जाएंगे। देवनानी ने बताया कि क्रमोन्नत होने के बाद प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वायत्तता हासिल हो जाएगी।
यहां शिक्षकों एवं शिक्षा के संबलन के लिए अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का राष्ट्रीय स्तरीय कार्य होगा। संस्थान अपनी नीतियां, फेकल्टी, सिलेबस एवं अन्य कामकाज में पूरी तरह स्वतंत्रता हासिल हो जाएगी।
अजमेर का बढ़ेगा कद
अजमेर ब्रिटिशकाल से शैक्षिक नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के अलावा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला इंजीनियिरंग कॉलेज, मेयो और मेयो कॉलेज गल्र्स स्कूल सहित मिशनरी और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं हैं।
इसके अलावा बांदरसिंदरी में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय से शिक्षा जगत में पहचान बढ़ी है। क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के क्रमोन्नत होने के बाद अजमेर का कद और बढ़ेगा।
Published on:
16 Apr 2017 05:30 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
