19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO-खुशखबरी,24 हजार बच्चों को मिलेगा गर्मागर्म भोजन ,मुख्यमंत्री ने किया केन्द्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन

अक्षय पात्र फाउंडेशन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री ने रविवार को सुबह 10.30 बजे तोपदड़ा क्षेत्र में केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
centralized kitchen

centralized kitchen

अक्षय पात्र फाउंडेशन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री ने रविवार को सुबह 10.30 बजे तोपदड़ा क्षेत्र में केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन किया।

अध्यक्ष आर गोविंददास ने बताया कि रसोईघर से अजमेर और पुष्कर के 107 स्कूलों के 24 हजार विद्यार्थियों को स्वच्छ और गर्मागर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

खाना पहुंचाने के लिए सात वाहनों पर 80 कर्मचारी तैनात रहेंगे। फाउंडेशन की शुरुआत 2000 में बेंगलूरू से हुई थी। जयपुर में भारत का सबसे बड़ा केंद्रीकृत रसोईघर है। अक्षय पात्र दस राज्यों में करीब 24 केंद्रों से 15 लाख सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध करा रहा है।

सितम्बर से 10 रुपए में रोटी, सब्जी और चावल रघुपति दास ने बताया कि संस्था सितम्बर से अक्षय कलेवा योजना के तहत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मरीजों-रिश्तेदारों सहित दिहाड़ी मजदूरों और पुष्कर के गऊ घाट पर यात्रियों को 10 रुपए में रोटी, सब्जी, चावल उपलब्ध कराएगी।

केंद्रीकृत रसोईघर में प्रतिघंटा 40 हजार चपाती, 2500 किलो दाल, 500 किलो चावल तैयार होंगे।

VIDEO