10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूनिर्वसिटी में अब नहीं लगाने होंगे पैदल चक्कर, एमडीएस यूनिर्वसिटी को मिला यह बड़ा तोहफा

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ई-रिक्शा और साइकिल चलती दिखेंगी।

2 min read
Google source verification
good news for university students facilities for students develop


अजमेर . महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय परिसर में जल्द ई-रिक्शा और साइकिल चलती दिखेंगी। भवनों सहित सभी सड़कों पर सौर ऊर्जा चलित लाइट लगेंगी। यह निर्णय कार्यवाहक कुलपति की अध्यक्षता में हुई सौंदर्यीकरण समिति की बैठक में लिए गए।

प्रशासन कैंपस में भवनों और छात्रावास की दूरियों को देखते हुए मुख्य द्वार से ई-रिक्शा चलाया जाएगा। साथ ही साइकिल संचालन को बढ़ावा देगा। कैंपस को कार्बन फ्री सर्टिफिकेट भी दिलाया जाएगा। भवनों और सभी सड़कों पर सौर ऊर्जा लाइट लगेंगी।

आधुनिक डिजाइन के भवनों को ईको फे्रंडली बनाया जाएगा। पतंजलि भवन के प्रवेश द्वार, सड़कों के डामरीकरण, सभी भवनों के आस-पास भूमि की समतलीकरण होगा। इस दौरान डॉ. आशीष पारीक, डॉ. लारा शर्मा, डॉ. राजू शर्मा, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।

लगेंगे आकर्षक पौधे
दयानंद सरस्वती की मूर्ति को आस-पास फुटपाथ पर बॉटल और डेट पाम पौधे लगाए जाएंगे। मां सरस्वती की मूर्ति के आस-पास फुलवारी और पौधे, विश्वविद्यालय के संपूर्ण कचरे का एनिमल हाउस के पीछे कम्पोजिट पिट बनाकर निस्तारण होगा। शुद्ध पानी के लिए फिल्टर प्लांट लगाया जाएगा। पानी की टंकियों की नियमित सफाई होगी।

परिसर के बाहर सफाई

विश्वविद्यालय के बाहर मुख्यद्वार और आस-पास के इलाके में सफाई की जाएगी। झाडिय़ां हटाकर आकर्षक पेड़-पौधे, फुलवारी लगेगी। स्टाफ कॉलोनी में भी सफाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें....जीआईएस तकनीकी बहुउपयोगी अजमेर.

अजमेर. महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के अजमेर रिमोट सेंसिंग और जियो इन्फॉर्मेटक्स विभाग में जीआईएस दिवस मनाया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि जीआईएस दिवस का नाम एनवायरमेन्टल सिस्टम रिसर्च इन्सटीट्यूट के प्रमुख जेक डेन्जरमोन्ड ने दिया है। प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को यह दिन जीआईएस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आकश रॉय, सुरभि छाबड़ा, मोनिका महावर, सानिया फजल, अमित, अनिल खटीक, उनाशीष मॉडल, प्रियंका, बाबू, छोटू शेख, पी.अभिलाष, हिमांशु सरन, सृष्टि सक्सैना, आयुष श्रीवास्तव. अभिषेक झा, अंकित कुमार, मयंक पांडे, साधना कुशवाहा, सोहेल खान और अन्य ने मॉडल, चार्ट व पावर पॉइन्ट प्रजन्टेशन प्रस्तुत किया। जीआईएस की उपयोगिता के अन्तर्गत 3 डी जी.आई.एस, 4डी जी.आई.एस, क्लाईमेट चेंज, नेटवर्क एनेलिसिस, स्मार्ट सिटी अरबन प्लानिंग, वाटरशेड और भूमि उपयोग की जानकारी दी गई।