विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, आइडिया को बढ़ावा
क्रेजी ड्रायड टेक्निकल हब एंड रिसर्च सेंटर कम्पनी बनाने वाले सूर्य प्रकाश सामोता, लोकेश ने बताया कि राजस्थान को ऑटिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक हब बनाने के लिए स्टार्ट अप शुरू किया है। वे स्कूल, कॉलेज के 9 हजार विद्यार्थियों को इसका प्रशिक्षण दे चुके हैं। जयपुर के कंचनपुर पंचायत भवनम में इनोवेशन लैब स्थापित की गई है। इसी तर्ज पर सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज में लैब बनाए जाएंगे। इनमें पांचवीं से बारहवीं कक्षा और यूजी-पीजी स्तर तक विद्यार्थियों को कम्यूनिकेशन स्किल, एप डवेलपमेंट, मशीन लर्निंग, ट्रेड मार्क, बाजार में उत्पाद का बेचान, क्रय-विक्रय नियम की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए स्टार्ट अप कंपनी इंजीनियर नियुक्त करेगी।