
Women performed Govardhan puja in Ajmer
पंचदिवसीय दीपोत्सव के तहत मंगलवार को महिलाओं ने परम्परानुसार गोवर्द्धन पूजा की। अब घरों और मंदिरों में अन्नकूट बनाकर भगवान को भोग लगाया जाएगा।
मंगलवार सुबह पारम्परिक गोवर्द्धन पूजन किया। घरों और मंदिरों के बाहर-चौराहों पर महिलाओं ने गोबर से गोवर्द्धन पर्वत बनाकर और कथा सुनकर पूजा की। दीपक प्रज्जवलित किए गए। मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्द्धन पर्वत को अंगुली पर उठाने और लोगों की रक्षा करने के रूप में इसकी पूजा होती है। इससे पहले रविवार को विधि-विधान से धन और ऐश्वर्य की देवी महालक्ष्मीजी का विधि-विधान से पूजन किया गया।
घरों-मंदिरों में अन्नकूट का भोग
पारम्परिक मान्यतानुसार गोवर्द्धन पूजन पर घरों और मंदिरों में अन्नकूट बनाकर भगवान को भोग लगाया जाएगा। मदार गेट, नसीराबाद रोड, नया बाजार, पुरानी मंडी, पुष्कर रोड, फायसागर क्षेत्र, रामगंज,वैशाली नगर, शांतिपुरा, नसीराबाद रोड, श्रीनगर रोड स्थित विभिन्न मंदिरों में दाल-सूजी का हलवा, हरी सब्जियों, चावल, मूंग से निर्मित अन्नकूट बनाकर ठाकुरजी को भोग लगाया जाएगा। आरती के बाद कई जगह गली-मोहल्लों में अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कई मंदिरों में छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।
रोशनी से जगमगाया शहर
मिट्टी की दीपक और रंग-बिरंगी रोशनी से समूचा शहर जगमगा उठा। गांधी भवन, कलक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न सरकारी विभागों, आनासागर-गौरव पथ चौपाटी, रीजनल कॉलेज चौपाटी, श्रीनगर रोड, केसरगंज, नया बाजार, नसीराबाद रोड और पुष्कर रोड चौपाटी पर भी सतरंगी लाइटें लगाई गई। बाजारों और दुकानों के सामने तोरण द्वार लगाए गए। शहरवासी सोमवार शाम को रोशनी देखने के लिए बाजारों में निकले। देर रात तक शहर में रौनक बनी रही।
Published on:
14 Nov 2023 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
