
Tickets will be available today to contest panchayat elections
अजमेर. नगर निगम चुनाव Corporation election 2021 नजदीक आने के साथ ही इसकी रोचकता भी बढ़ती जा रही है। जहां दोनो प्रमुख दल भाजपा व कांग्रेस अपने बागियों से परेशान हैं वहीं एक वार्ड में चुनावी घमासान परिवार तक पहुंच गया है। नगर निगम के वार्ड 39 में दादी सरजू देवी और पोती निशा एक दूसरे को चुनौती दे रहीं हैं। दोनो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। दोनो ही एक दूसरे को हरा कर पार्षद बनना चाहती हैं। दादी Grandma कांग्रेस की बागी है जबकि पोती granddaughter ने भाजपा से बगावत कर रखी है। यह वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इस वार्ड में 10 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें 8 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
प्रचार में झोंकी ताकत
पार्षद बनने के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में ताकत झोंक दी है। घर-घर चुनाव प्रचार के साथ ही सोश्यल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। प्रत्याशियों की सोश्यल मीडिया टीम वाट्सएप गु्रप, फेसबुक आदि सोश्यल मीडिया प्लेटफार्म सक्रिय हैं इनके जरिए प्रत्याशियों के समर्थन में उनकी खूबियां बताई जा रही हैं।
प्रत्याशी करवा रहे फोन
प्रमुख प्रत्याशियों की मतदाताओं के मोबाइल नम्बर के आधार पर उन्हें फोन का प्रत्याशी का नाम व चुनाव चिन्ह की जानकारी देते हुए पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। घर-घर मतदाता पर्चियों भी पहुंचाई जा रही हैं। प्रत्याशियों को कर्मठ, सेवाभावी, ईमानदार,शिक्षित, योग्य, सदैव तत्पर रहने वाला तथा जातिवाद का विरोधी बताया जा रहा है। किस वार्ड में कितने बूथवार्ड संख्या 1 से 10 तक में 98 बूथ है। इसी तरह वार्ड संख्या 11 से 20 तक में 79 बूथ ,वार्ड संख्या 21 से 30 तक में 77 बूथ ,वार्ड संख्या 31 से 40 तक में 83 बूथ ,वार्ड संख्या 41 से 50 तक में 80 बूथ,वार्ड संख्या 51 से 60 तक में 87 बूथ , वार्ड संख्या 61 से 70 तक में 96 बूथ तथा वार्ड संख्या 71 से 80 तक में 82 बूथ है।
यह है शहर के वोटरों का गणित
अजमेर उत्तर के 200 मतदान केन्द्रों में मतदान होगा। 2 लाख 5 हजार 617 मतदाता मतदाता करेंगे। इनमें 1 लाख 3 हजार 567 पुरूष तथा 1 लाख 2 हजार 43 महिला एवं 7 अन्य मतदाता है। यहां लिंगानुपात 985 है। अजमेर दक्षिण के 181 मतदान केन्द्रों में मतदान होगा। 2 लाख 4 हजार 531 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1 लाख 2 हजार 748 पुरूष व 1 लाख हजार 783 महिला मतदाता है। यहां लिंगानुपात 991 है।
मतदान दलों की रवानगी
नगरीय निकायों के चुनावों के अन्तर्गत नगर निगम अजमेर के लिए नियुक्तमतदान दल 27 जनवरी को मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। नगर निगम अजमेर के निर्वाचन में नियुक्त मतदान दलों का द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगा। प्रशिक्षण के उपरांत मतदान दलों को प्रशिक्षण स्थल पर ही मतदान सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। चुनाव के लिए 10 आरक्षित मतदान दल बनाए गए है। ये मतदान दल अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर एवं ईआरओ अजमेर के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।
Published on:
27 Jan 2021 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
