
बौंली. उपखंड क्षेत्र के डिडवाड़ी गांव में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूरे ग्रामीण सहयोग से एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। 251 कलशों के साथ यह यात्रा जीवंत पुरुष स्थान से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई जिंद बाबा स्थान पर संपन्न हुई। आचार्य सोनू गौतम के सान्निध्य में पूजा-अर्चना और ध्वज पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। हनुमान योगी, लोकेश कुमार शर्मा, अशोक योगी, पवन मुद्गल और नवरत्न सिंह राजावत ने ध्वज पूजन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद जिंद बाबा स्थान पर महाआरती और प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।
Updated on:
29 Jul 2026 06:01 am
Published on:
29 Jul 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
