29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों और ग्रामीणों ने ली पौधों की सुरक्षा की शपथ

अजमेर

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

बौंली. हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत मंगलवार को उपखंड की ग्राम पंचायत कोड्याई स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर और खेल मैदान में सघन पौधारोपण किया गया। पंचायत प्रशासन और विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रशासक प्रेम देवी मीणा, प्रधानाचार्य भगवान सहाय मीणा और ग्राम विकास अधिकारी जोधराज गुर्जर ने विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों और स्टाफ ने मिलकर प्रांगण में छायादार व फलदार पौधे रोपे।इस दौरान प्रशासक प्रेम देवी मीणा ने बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल की अपील की, वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने हरित आवरण बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। अंत में सभी ने पौधों की सिंचाई की जिम्मेदारी ली।