घूघरा घाटी जयपुर रोड स्थित भैंरूजी मंदिर समीप निवासी गजेंद्र सिंह के घर चोरों ने धावा बोला। निजी बैंककर्मी गजेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे वह परिवार के साथ माताजी मंदिर गया था। महज आधा घंटे के अंतराल में चोरों ने अलमारी, संदूक-बैग, पलंग सहित घर का सामान खंगाल डाला। चोर करीब 2.50 लाख रुपए के आभूषण और बीस हजार रुपए कैश ले गए।