
Jal Jeevan Mission: राजस्थान के अजमेर जिले के सभी गांव में घर-घर पानी पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना धीरे-धीरे परवान चढ़ती नजर आ रही है। पहले योजना 28 करोड़ रुपए की थी। अब इसे बढ़ाकर 37 करोड़ रुपए किया गया है। इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
जल जीवन मिशन योजना वर्ष 2019 में केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य शहरी-ग्रामीण परिवार को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है।
शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के लिए माकड़वाली और लोहागल में पानी की टंकी बन चुकी हैं। बोराज रावत नगर में 1500 किलोलीटर, ईदगाह-रातीडांग में 1200 किलोलीटर मिलिट्री स्कूल में 1400 किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय बन चुके हैं।
नसीराबाद से नौसरघाटी -कोटड़ा क्षेत्र तक पाइप लाइन, केकड़ी क्षेत्र में थड़ोली से केकड़ी के बीच भांसू गांव के समीप 24 करोड़ 81 लाख रुपए से पाइप लाइन के कार्य होने हैं।
इसके अलावा अजमेर क्षेत्र में गोयला से नसीराबाद के मध्य 34 करोड़ 95 लाख रुपए से पाइप लाइन का कार्य, अजमेर- केकडी के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से थड़ौली, केकड़ी, गोयला एवं नसीराबाद पम्प हाउस को डबल फीडर से जोड़कर बस ट्रांसफर सिस्टम लगाने का कार्य हो रहा है।
Published on:
14 Mar 2026 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
