8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंभों की खूबसूरती लील रहे लटके केबल तार !

शहर की आकर्षक रोड लाइटों के खंभों पर केबल ऑरपरेटर डाल रहे तार, खंभों पर लटक रहे वायर बंडल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 23 Sep 2020, 5:08 PM IST

खंभों की खूबसूरती लील रहे लटके केबल तार !

खंभों की खूबसूरती लील रहे लटके केबल तार !

अजमेर. शहर में गली-मौहल्लों के साथ ही मुख्य सडक़ों तक पर हर कहीं तारों के जंजाल नजर आ रहे हैं। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए स्मार्टसिटी के चल रहे कामकाज के दौरान कई स्थानों पर मुख्य मार्गों पर आकर्षक खम्भे और लाइटें लगाई गई हैं। उनके तारों को भूमिगत डाला गया है। लेकिन उनकी सूरत केबल के तारों ने बिगाड़ कर रख दी। केबल तार खींचने वालों को इससे कोई सरोकार नहीं। शहर में लगे लाइटों के खंभों पर हर जगह केबल के तार देखे जा सकते हैं। इसके बावजूद नगर निगम और एडीए के अधिकारी इस ओर कोर्ई ध्यान नहीं दे रहे। राजस्थान पत्रिका की टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर लगी रोड लाईटों के जाने हाल।

फाइबर केबल का भी जाल
शहर में अब ऑप्टीकल फाइबर केबल का भी जाल बिछ गया है। इसमें कई जगह इन्हें भूमिगत तो कहीं पर बिजली अथवा अन्य खम्भों पर खींचा जा रहा है। कई जगह तो निजी कम्पनियां स्वयं के स्तर पर खम्भे लगाकर लाइन डाल रही हैं। इसके कारण मुख्य मार्गों पर तारों का जंजाल दिखाई देने लगा है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।

केस 1

शहर के नसीराबाद मार्ग पर डिवाइडर के बीच में आकर्षक खम्भो पर लाईटें लगी हुई हैं। लेकिन इन पर केबल के तारों के बंडल अलग से ही लटके नजर आते हैं। अधिकांश रोड पोललैस होने के कारण रोड शानदार दिखाई देता है, लेकिन खम्भों पर लटके तार बंदरंग कर रहे हैं।

केस 2
शहर के वैशाली नगर चौपाटी के सामने शानदार रोड है। यहां पर भी पोललैस होने के कारण रोड लाईटों के लिए बिजली के खम्भे लगे हैं। लेकिन रोड लाईटों के खम्भों पर दिन में ही केबल ऑपरेटर के कर्मचारी सीढ़ी लगाकर काम करते देखे गए।

केस 3

पुष्कर रोड पर भी आकर्षक लाईटें लगाई गई हैं। यह इलाका रात्रि में दूधिया रोशनी से सराबोर रहता है, लेकिन यहां भी रोड लाईटों पर लटके केबल वायर खूबसूरती में बदनुमा दाग-से नजर आते हैं। खम्भों पर तारों के बंडल लटका रखे हैं। कहीं पर बोतल के अंदर तार भी लगा रखे हैं।

केस 4

जवाहर रंगमंच के आगे भी यही स्थिति है। यहां पर रोड लाईटों के खम्भों पर केबल के तार लटके हुए हैं। यही स्थिति पूरे शहर में देखने को मिल जाएगी।