
happy moment in congress
दिलीप शर्मा/अजमेर।
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर शहर व देहात कांग्रेस ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित समारोह में भाग लिया। जैन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व की उर्जा से पार्टी व देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा। सोनिया गांधी पार्टी के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत रहेंगी। कांग्रेस नेताओं का मानना है, कि पार्टी अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी के परिपक्व और युवा नेतृत्व में कांग्रेस नए आयाम स्थापित करेगी। देश में कांग्रेस राज स्थापित होगा और भाजपा राज के कुशासन से देशवासियों को अराजकता और निराशा के माहौल से मुक्ति मिलेगी।
यह भी शामिल हुए समारोह में
पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, महेन्द्र सिंह रलावता, ब्रह्मदेव कुमावत, नाथुराम सिनोदिया, इंसाफ अली, महेन्द्र गुर्जर, प्रभा ठाकुर, नंदाराम थाकन, श्रवण गुर्जर, रामवतार जाटली, शक्की भाई, मोहन कुमावत व गोविंद ढाका ने दिल्ली में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत की।
मिठाई खिलाकर जताई खुशी
देहात उपाध्यक्ष सौरभ बजाड़, अजय शर्मा, कमल वर्मा, तेजेन्द्र सिंह राठौड़, जगदीश मंडरावलिया, अनुराग दाधीच, सुमित मित्तल, संजय दग्दी, विक्रम सिंह, हबीब खान और देहात उपाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, हरिसिंह गुर्जर, प्रियदर्शी भटनागर, मांगीलाल, छीतरमल टेपण, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, विपिन बैसिल, बलराम शर्मा, श्याम प्रजापति, विजय नागौरा, अंकुर त्यागी, मुजफ्फर भारती, सोनल मौर्य, महेश चौहान, ललित भटनागर, शैलेन्द्र अग्रवाल, वैभव जैन, मयंक टंडन, नौरत गुर्जर, शिव कुमार बंसल, राजेन्द्र वर्मा ,राजनारायण आसोपा, विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, विवेक पाराशर, जुल्फिकार चिश्ती, युवा कांग्रेस अजमेर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश शर्मा,चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ. संजय पुरोहित, ललित भटनागर, बालमुकंद टांक, अभिलाषा विश्नोई, रेखा पिंगोलिया, मनोज खंडेलवाल आदि ने भी राहुल की ताजपोशी पर खुशी जताई। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
Published on:
17 Dec 2017 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
