7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इधर DOCTORS की हड़ताल से मरीज हो रहे परेशान, उधर चिकित्सा मंत्री सर्राफ उपचुनाव में जीतने का कर रहे हर प्रयास

इधर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज हो रहे परेशान, उधर चिकित्सा मंत्री सर्राफ उपचुनाव में जीतने का प्रयास करने में लगे हुए हैं।

2 min read
Google source verification
health minister sarraf talking about how to win by election

मदनगंज-किशनगढ़. इधर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज हो रहे परेशान, उधर चिकित्सा मंत्री सर्राफ उपचुनाव में जीतने का प्रयास करने में लगे हुए हैं। एेसा ही नजारा देखने को मिला भाजपा मदनगंज मंडल के 30 बूथों का सम्मेलन अजमेर रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की नीति को विधिवत कार्यशैली में लाकर आगामी उप चुनाव में भाजपा को विजयी बनाना है।

इसके साथ ही पन्ना प्रमुख की नीति को अपनाया गया तो कोई ताकत भाजपा को हरा नहीं सकती है। सम्मेलन को विधायक भागीरथ चौधरी, विधानसभा के संगठन प्रभारी हरिहर पारीक, मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक, मांगीलाल अग्रवाल, पारसमल बाकलीवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन राजीवन शर्मा ने किया। गौरतलब है कि राज्य में एक तरफ चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान हो रहे हैं वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में हर बूथ पर जीत हासिल करने का आह्वान कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें....चिकित्सा व्यवस्था ठप, मरीज बेहाल

अजमेर. शहर सहित जिलेभर में सोमवार को चिकित्सा व्यवस्था लगभग ठप हो गई। जेएलएन मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल के बाद करीब 100 इन्टन्र्स चिकित्सकों ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया। प्राइवेट प्रेक्टिसनर्स चिकित्सकों ने ओपीडी बंद रख प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट मीटिंग कर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।


अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के साथ राज्य सरकार की दमनात्मक कार्रवाई, तबादले एवं समझौता लागू नहीं करने से आक्रोशित जिले में करीब 250 सेवारत चिकित्सक हड़ताल पर चल रहे हैं। इनका समर्थन करते हुए मेडिकल कॉलेज के 271 रेजीडेंट चिकित्सक पहले ही हड़ताल पर हैं। सरकार की ओर से समझौता लागू नहीं करने, इन्टन्र्स चिकित्सकों की 17-18 घंटे ड्यूटी लगाने एवं नीट परीक्षा निकट होने से 100 इन्टन्र्स भी सुबह 8 बजे हड़ताल पर चले गए।

\क्च