7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठप्प हुई चिकित्सा व्यवस्था, DOCTORS की हड़ताल से परेशान मरीजों के पास अपने आप को कोसने के अलावा नहीं था कोई चारा

100 इन्टन्र्स चिकित्सकों का भी कार्य बहिष्कार, प्राइवेट प्रेक्टिसनर्स चिकित्सकों ने बंद रखी दिनभर ओपीडी

2 min read
Google source verification
patients suffer because of doctors strike in ajmer

अजमेर . शहर सहित जिलेभर में सोमवार को चिकित्सा व्यवस्था लगभग ठप हो गई। जेएलएन मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल के बाद करीब 100 इन्टन्र्स चिकित्सकों ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया। प्राइवेट प्रेक्टिसनर्स चिकित्सकों ने ओपीडी बंद रख प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट मीटिंग कर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के साथ राज्य सरकार की दमनात्मक कार्रवाई, तबादले एवं समझौता लागू नहीं करने से आक्रोशित जिले में करीब 250 सेवारत चिकित्सक हड़ताल पर चल रहे हैं। इनका समर्थन करते हुए मेडिकल कॉलेज के 271 रेजीडेंट चिकित्सक पहले ही हड़ताल पर हैं। सरकार की ओर से समझौता लागू नहीं करने, इन्टन्र्स चिकित्सकों की 17-18 घंटे ड्यूटी लगाने एवं नीट परीक्षा निकट होने से 100 इन्टन्र्स भी सुबह 8 बजे हड़ताल पर चले गए।

मेडिकल टीचर्स फैकल्टी ने किया प्रदर्शन

मेडिकल टीचर्स फैकल्टी ने भी राज्य सरकार को आगाह किया है कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं, जल्द से जल्द सेवारत चिकित्सकों की मांगें मानते हुए समझौते को लागू कराया जाए। इसके बावजूद सरकार ने चिकित्सकों को वार्ता का न्यौता नहीं दिया व हड़ताल समाप्त नहीं कराई तो टीचर्स फैकल्टी भी हड़ताल कर सकते हैं। इससे पूर्व सुबह काला रिबन बांधकर काम किया एवं जेएलएन अस्पताल की कैज्युल्टी के सामने प्रदर्शन किया।

गेट मीटिंग कर जताया आक्रोश

प्राइवेट प्रेक्टिसनर्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शहर के करीब 35 प्राइवेट अस्पतालों में कार्य बहिष्कार करते हुए शाम 5 बजे तक ओपीडी बंद रखी गई। वहीं बाद में मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर मीटिंग कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा एवं सचिव डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र सेवारत चिकित्सकों, रेजीडेंट की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


यह भी पढ़ें....दुर्घटना में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

अजमेर. आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित पालरा के निकट अज्ञात वाहन से घायल हुए व्यक्ति ने सोमवार शाम उपचार के दौरान दम तोड़दिया। पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार नीमगढ़ मसूदा निवासी मस्तान पुत्र समदा (40) मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आने से वह घायल हो गया। उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम 6.20 बजे उसने दम तोड़ दिया।