
Health Tips: अजमेर. मौसम में बदलाव का दौर लगातार बना हुआ है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खासकर घर के पौष्टिक भोजन की बजाय फास्ट फूड लवर्स को सावधान रहना चाहिए। खान-पान में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। बदलते मौसम में वायरल होने का खतरा 80 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इसमें सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होना सामान्य बात है। बेमौसम बरसात, तेज गर्मी, अंधड़ के चलते ऐसा होता है। कई लोग हाथ-पैर सिरदर्द से भी परेशान रहते हैं। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव शरीर संभाल नहीं पाता है।
यह होती हैं बीमारियां
-गलत खान-पान से पेट में दर्द
-पेट में गैस बनना और खट्टी डकारें
-अपच और फूड पॉइजनिंग होना
-तेज धूप और लू से हीट स्ट्रोक
-चर्म रोग और वायरल इंफेक्शन
गर्मी में इनसे रहें दूर
-स्ट्रीट फूड, पिज्जा, बर्गर और अन्य
-चाट पकोड़ी, पापड़ी, स्ट्रीट आइसक्रीम
-ज्यादा तली-भुनी कचौड़ी-समोसा, नमकीन
इन चीजों को करें शामिल
बढ़ती गर्मी और गलत खान-पान बॉडी को डिहाइड्रेट बना देता है। ऐसे में घर में बना मट्ठा, दही-छाछ, कैरी, नींबू पानी, इमली का पना, सत्तू, सीजनल फ्रूट्स या उनका जूस, सलाद और घर में बने हल्के भोजन का प्रयोग करना चाहिए। चाय-कॉफी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। ये डाइट बॉडी को हाइड्रेट रखेगी और बीमारियों से भी बचाएगी।
यह भी पढ़ें : आठवीं बोर्ड का परिणाम तैयार, जानें कब तक आएगा Result
इनका कहना है...
मौसमी बदलाव के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले जल्दी चपेट में आते हैं। तेज गर्मी, लू और तापाघात से बचाव जरूरी है। इसके लिए पौष्टिक आहार और विटामिन सी भरपूर मात्रा में लें। मौसमी फलों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।- प्रो. ऋतु माथुर, फूड-न्यूट्रिशियन विभाग, मदस विवि
Published on:
11 May 2023 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
