
कभी झमाझम तो कभी भिगोया फुहारों ने, मौसम खुशगवार
रविवार को सुबह से बरसात की झड़ी लगी रही। शहर में कभी झमाझम तो कभी फुहारों ने भिगोया। बारिश से कई जगह सडक़ों पर पानी भर गया। घनघोर बादलों के चलते मौसम खुशगवार रहा। उधर लगातार पानी की आवक के चलते आनासागर के दो चैनल गेट खोलने पड़े। एस्केप चैनल के चलते लगातार पानी की निकासी जारी है। मौसम विभाग ने श्चौबीस घंटे तक 25.4 डिग्री बरसात दर्ज की।
सुबह करीब 5.45 बजे से घटाओं की टपका-टपकी शुरू हो गई। शहर के वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पुष्कर रोड, कोटड़ा, पंचशील, फायसागर क्षेत्र, आनंद नगर, बजरंगढ़ चौराहा, आगरा गेट इलाके में सुबह 9 बजे तक कभी झमाझम तो कभी फुहारों का दौर चला।
सडक़ों पर भरा पानी
जयपुर रोड, आनासागर लिंक रोड, सावित्री चौराहा, राजा साइकिल-मेयो कॉलेज, रोडवेज बस स्टैंड, रानाडे मार्ग, शास्त्री नगर, पंचशील, केसरगंज, रामगंज, मदन गोपाल मार्ग और क्षेत्रों में सडक़ों पर पानी भर गया। गंज सर्किल अैार सुभाष उद्यान के सामने भी पानी उफनता रहा। टोडरमल मार्ग, मेडिकल कॉलेज, बजरंगगढ़ चौराहा, आनासागर लिंक रोड पर भी पानी भर गया। सीआरपीएफ ओवरब्रिज पर सीआरपीएफ जाने वाले मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामने भी पानी भर गया।
नालों में पानी का तेज बहाव
लोहागल-शास्त्री नगर, धौलाभाटा पहाडिय़ों, काजी का नाला, आंतेड़ का नाला, जवाहर नाडी और अन्य नालों और नालियों में पानी का बहाव तेज रहा। घरों से बहता पानी सडक़ों और नालियों से होकर कई जगह खाली प्लॉट और गड्ढों में भर गया। बरसात बंद होने के बाद भी आनासागर झील में पानी की आवक जारी रही।
मौसम हुआ खुशनुमा
मौसम अरावली की पहाडिय़ों पर काले बादल तैरते रहे। बरसात के कारण मौसम में हल्की ठंडक भी रही। लोगों को कई दिनों बाद उमस और गर्मी से राहत मिली। रविवार छुट्टी होने से कई लोग फायसागर, पुष्कर, आनासार चौपाटी, महाराणा प्रताप स्मारक, बैजनाथ और अन्य पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ रही।
जलानी पड़ी लाइटें
घनघोर बादलों के ताबड़तोड़ बरसने से सडक़ों पर एकबारगी कुछ नजर नहीं आया। दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। कई जगह पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को पेड़ों और दुकानों के नीचे रुकना पड़ा।
नीचे लुढक़ा पारा
तेज धूप और गर्मी के चलते तापमान 36.3 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद लगातार बरसात और मौसम में ठंडक से पारे पर असर पड़ा है। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा। इसमें तीन दिन में 6.9 डिग्री की गिरावट आ चुकी है।
Updated on:
7 Jul 2019, 5:54 PM IST
Published on:
7 Jul 2019, 11:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.