29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिफाफों में बंद हजारों बेरोजगारों के सपने , सफाई कर्मचारी भर्ती की लॉटरी तो निकली लेकिन इसलिए हाइकोर्ट ने लगाई रोक

जिले के नगरीय निकायों में सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए लॉटरी निकाली इसके परिणामों को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार लिफाफों में सील बंद कर कोषागार के लॉक में रखवा दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 28 Jun 2018, 12:43 PM IST

high court stayed on cleaning personnel recruitment

लिफाफों में बंद हजारों बेरोजगारों के सपने , सफाई कर्मचारी भर्ती की लॉटरी तो निकली लेकिन इसलिए हाइकोर्ट ने लगाई रोक

अजमेर. जिले के नगरीय निकायों में सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए बुधवार को पटेल मैदान में लॉटरी निकाली गई। इसके परिणामों को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार लिफाफों में सील बंद कर कोषागार के लॉक में रखवा दिया गया है। लॉटरी के दौरान रिमझिम बरसात के बावजूद लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे।

नगर निगम के आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिला कलक्टर आरती डोगरा की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए लॉटरी समिति के समक्ष कम्प्यूटर से लॉटरी निकाली गई। लॉटरी स्वायत्त शासन विभाग की ओर से बनाये गये केन्द्रीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से निकाली। जिले के समस्त सातों नगरीय निकायों की वर्णानुक्रम के अनुसार लॉटरी निकाली। सर्वप्रथम अजमेर की लाटरी निकाली। उसके बाद ब्यावर, बिजयनगर, केकड़ी, किशनगढ़, पुष्कर तथा सरवाड़ की लॉटरी निकाली गई।

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार लॉटरी के प्रिंट आउट पर लॉटरी समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर कराकर सील बंद लिफाफे को आगामी कार्यवाही के लिए सुरक्षित रखा गया। लॉटरी के दौरान महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल, नगर निगम अजमेर के उप महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, किशनगढ़ सभापति सीताराम साहू, ब्यावर सभापति बबीता चौहान आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लॉटरी प्रक्रिया से निष्पक्ष भर्ती होगी। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। इस दौरान उपनिदेशक स्थानीय निकाय विभाग किशोर कुमार, पुलिस उपअधीक्षक दुर्गसिंह राजपुरोहित आदि भी मौजूद रहे।

चार घंटे चली प्रक्रिया

पटेल मैदान में सुबह ग्यारह बजे से शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान दो एलसीडी प्रोजेक्टर भी लॉटरी प्रक्रिया देखने के लिए मैदान में लगाए गए। साथ बेरीगेटिंग लगाकर पुख्ता व्यवस्थाएं भी की गई।

कम आई लोगों की भीड़

हाइकोर्ट की ओर से परिणाम पर लगाई गई रोक के कारण लॉटरी के दौरान उम्मीद से कम भीड़ आई, लेकिन अजमेर की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भीड़ काफी कम हो गई। हालाकिं प्रशासन को भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद थी और शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया।