23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के कार्यक्रम में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, वीडियो हुआ वायरल तो मचा हड़कंप

Ajmer News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, एसपी वंदिता राणा की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर का समारोह में पहुंचना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 9 Dec 2024, 10:20 AM IST

Daragh Police Station Inauguration Ceremony ajmer news

अजमेर। दरगाह संपर्क सड़क चौकी के उद्घाटन समारोह में गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर आकाश सोनी पहुंच गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, एसपी वंदिता राणा की मौजूदगी में उसका समारोह में पहुंचना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बाद में उसे हिरासत में लिया गया।

दरगाह संपर्क सड़क पर रविवार को पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, एसपी वंदिता राणा, दरगाह वृत्ताधिकारी लक्ष्मणराम, दरगाह थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़, गंज थाना प्रभारी महावीरसिंह राठौड़, क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी अरविंद चारण सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर आकाश सोनी भी पहुंच गया।

खड़ा था स्पीकर के करीब

आकाश विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के करीब पहुंच गया। इस दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की भनक नहीं लगी। दरगाह वृत्त के दोनों थाना प्रभारी, उत्तर वृत्त के सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में आकाश का होना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर गया है।

पूछा- किसके बुलावे पर आया

सोशल मीडिया पर आकाश की मौजूदगी के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने सोनी को दरगाह थाने में तलब कर लिया। उससे समारोह में किसके बुलावे पर आने की वजह पूछी गई।

पिछले साल खुली थी हिस्ट्रीशीट

हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा, युवक कांग्रेस नेता विक्रम शर्मा हत्या की साजिश रचने वाले संजय नगर बड़ी नागफनी निवासी आकाश सोनी की पिछले साल हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। तत्कालीन एसपी चूनाराम जाट के निर्देश पर गंज थाने में खोली गई हिस्ट्रीशीट में सोनी के अपराधों का लेखा-जोखा शामिल किया।

यह भी पढ़ें: बच्चे की किडनी की फर्जी रिपोर्ट दिखाकर 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

रची थी मीणा की हत्या की साजिश

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ धमकी भरी पोस्ट डालने के मामले में गंज थाना पुलिस ने पिछले साल 13 अक्टूबर को उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस पड़ताल में आकाश ने शहर में ठहरे चार शार्प शूटर का राज उगला। शूटर कपिल ने हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा, एक सर्राफा व्यवसायी और राजनेता की हत्या के लिए अजमेर आना बताया था। सोनी को संजय नगर नागफनी निवासी यश बोहरा ने ऑफिस दे रखा था।

इनका कहना है...

हिस्ट्रीशीटर सोनी समारोह में पहुंचा था। वह किसके बुलावे पर पहुंचा इसको लेकर पूछताछ की गई। सोनी को हिरासत में लिया गया है।
-लक्ष्मणराम, वृत्ताधिकारी दरगाह

यह भी पढ़ें: SDM थप्पड़ कांड के बाद अब बूंदी में BJP नेता पर AEN को चांटा मारने का आरोप, थाने में रिपोर्ट दर्ज; जानें पूरा मामला