1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: SDM थप्पड़ कांड के बाद अब बूंदी में BJP नेता पर AEN को चांटा मारने का आरोप, थाने में रिपोर्ट दर्ज; जानें पूरा मामला

Bundi News: सहायक अभियंता ने मामले की लिखित रिपोर्ट डाबी थाने में सौंपी है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Alfiya Khan

Dec 06, 2024

aen bundi

बूंदी: डाबी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोरा में तालेड़ा पंचायत समिति सहायक अभियंता ने भाजपा कार्यकर्ता पर मस्टरोल बुक भरने के मामले में बहस करने व थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। सहायक अभियंता ने मामले की लिखित रिपोर्ट डाबी थाने में सौंपी है। डाबी थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि तालेड़ा पंचायत समिति सहायक अभियंता रमेश मेघवाल 3 दिसंबर को डोरा गांव में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने गए थे। मौके पर मस्टरोल बुक भरने के मामले में भाजपा कार्यकर्ता पप्पु लाल पर बहस करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

सहायक अभियंता की लिखित रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी। मामले में भाजपा कार्यकर्ता पप्पू लाल का कहना है कि सहायक अभियंता से हल्की बहस हुई थी। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। वहीं सहायक अभियंता रमेश चंद मेघवाल रमेश चंद्र मेघवाल ने बताया की ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत डोरा नरेंद्र गुप्ता विभिन्न योजनायों में निर्माण कार्यों का माप मूल्यांकन व भौतिक सत्यापन करवाने के लिए मुझे व कनिष्ठ तकनीकी सहायक दीपक अग्रवाल को अपने साथ लेकर डोरा गए थे।

यह भी पढ़ें: सिरोही में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; महिला सहित 2 गिरफ्तार

जहां पर अगले दिन शिविर का आयोजन होना था। जहां पर विभिन्न मदो से 15 कार्यों का अवलोकन किया, लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा जो कार्य दिखाए गए, उनमें केवल 13 कार्य ही पूर्ण पाए गया। जबकि दो कार्य मौके पर नहीं हुए। उन्होंने बताया कि चार ग्रेवल सड़कों का अवलोकन किया गया, जहां पर निरीक्षण में पाया गया कि ग्रेवल सड़क में मिट्टी का काम कम पाया गया और जो कार्य मौके पर हुआ था, उसे भी जेसीबी की सहायता से करवाया हुआ था। लेकिन संबंधित व्यक्ति अधूरे कार्य के भुगतान को लेकर ही अड़े रहे अधूरे कार्य के भुगतान की मनाई की तो मारपीट कर दी। आरोपियों द्वारा कथित रूप से सरपंच प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे है।

निरीक्षण के दौरान कहासुनी जैसी बात आई सामने

सहायक अभियंता 3 दिसंबर को डोरा में कार्यों का निरीक्षण करने गए थे। कार्य के दौरान मिली खामियों की जांच के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बूंदी को पत्र लिखा है। निरीक्षण के दौरान कहासुनी जैसी बात सामने आई है।
-नीता पारीक, विकास अधिकारी, तालेड़ा

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर के घर हुई फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने मनीष सैनी गैंग के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार

Story Loader