23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरोही में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; महिला सहित 2 गिरफ्तार

Sirohi Crime News: आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रूपए लूटने ने के बाद अपने मित्र को मौत के घाट उतार दिया और शव को सिरोही के दुधिया तालाब में फेंक दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 6 Dec 2024, 12:21 PM IST

sirohi police

सिरोही।पुलिस ने शहर के दुधिया तालाब में मिले शव के मामले में जांच करते हुए चार दिन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का दोस्त ही हत्यारा निकला। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रूपए लूटने ने के बाद अपने मित्र को मौत के घाट उतार दिया और शव को सिरोही के दुधिया तालाब में फेंक दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ में जुटी हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि 30 नवबर को शहर के दुधिया तालाब में एक अज्ञात शव तैरता मिला था। शव की शिनाख्त रणजीत कुमार पुत्र गणेशचंद्र मारू कुहार उम्र 45 साल निवासी शाहजी की बाडी सिरोही के रूप में हुई। जिस पर मृतक की पत्नी नीलम कुमावत ने पुलिस थाना कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कराया। इस गंभीर मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी कैलाशदान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने शहर, हाइवे व आसपास इलाके में सीसीटीवी फुटेज चैक कर व मुखबिरान व तकनीकी सहायता से ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया।

सुपारी देकर बनाई लूटने की योजना

एसपी बेनीवाल ने बताया कि तालाब में अज्ञात शव मिलने पर पुलिस टीम ने सिरोही से शिवगंज तक हाइवे, होटलों, पेट्रोल पंप व टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर, मुखबीरान व तकनीकी सहायता से जानकारी जुटाई और संदिग्धों को चिह्नित किया। इस पर पता चला कि मृतक रणजीत कुमार पुत्र गणेशचन्द्र मारू कुहार निवासी शाहजी की बाड़ी सिरोही की शिवगंज में रहने के दौरान उसके संपर्क में रहने वाले विजय कुमार उर्फ नोगिया से दोस्ती हुई।

मृतक रणजीत का अच्छा मित्र होने से नाते अभियुक्त विजय कुमार उर्फ नोगिया को उसके पास व उसके खाते में अधिक राशि होने की संपूर्ण जानकारी होने से उसने अपने दोस्तों को सुपारी देकर उसके साथ लूटपाट करने की योजना बनाई। पुलिस ने अभियुक्तों के छुपने के संभावित ठिकानों शिवगंज, सुमेरपुर, मोरडु, खिवान्दी, तखतगढ़ आदि स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त विजय कुमार उर्फ नोगिया व पिंकी को दस्तयाब किया।

यह भी पढ़ें: जयपुर में भाजपा ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े एक के पीछे एक 2 SUV की दौड़, मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

हत्या कर शव को दुधिया तालाब में फेंका

पुलिसने बताया कि आरोपी विजय कुमार ने अपनी साथी महिला मित्र पिंकी गोविन्द जाधव, राहुल वाल्मिकी व गोविन्द भील को साथ लेकर पहले रणजीत के साथ शिवगंज में लूटपाट की और फिर शिवगंज से सिरोही के दुधिया तालाब लाकर उसके साथ मारपीट कर उसके सिर में पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को दुधिया तालाब में फेंक दिया। हत्याकाण्ड की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त विजय कुमार उर्फ नोगिया व उसकी महिला मित्र पिंकी गोविन्द जाधव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने साथी राहुल वाल्मिकी व गोविन्द भील के साथ मिलकर उक्त हत्या करना स्वीकार किया है।

मुख्य आरोपी व महिला मित्र गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया पुत्र घीसूलाल जटिया निवासी जटिया वास (रामदेवजी मंदिर के पास) सिरोही पुलिस थाना कोतवाली सिरोही और उसकी महिला मित्र पिंकी गोविन्द जाधव पत्नी गोविन्द जाधव निवासी दीपक नगर जामरोली रोड सूरत गुजरात हाल स्वीट ड्रीम स्पा शिवगंज को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम में ये शामिल

इसमामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी कैलाशदान (विशेष भूमिका), नरपतसिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना कोतवाली सिरोही, कांस्टेबल दिलीपसिंह (विशेष भूमिका), नरेन्द्रपाल सिंह (विशेष भूमिका), गणपतलाल, गणपतदान, कुभाराम, हरीश कुमार, महावीर सिंह, पदमाराम, रमेश कुमार, भवानीसिंह हैड कांस्टेबल साइबर सेल, कांस्टेबल रमेश कुमार व सुरेश कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर के घर हुई फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने मनीष सैनी गैंग के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार