अजमेर. चित्रगुप्त प्रगतिशील समाज के तत्वावधान में शनिवार को हाथीभाटा स्थित गौतम स्कूल में फाग महोत्सव मनाया गया। इस दौरान केसर-चंदन और फूलों से होली खेली गई। महिलाओं ने फाग गीतों पर नृत्य किया। साथ ही विभिन्न भजन, गीत पेश किए गए। मुख्य अतिथि अखिलेश नारायण प्रधान रहे। अध्यक्षता सुनील सक्सेना ने की। अध्यक्ष आलोक सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे. पी. भटनागर ने स्वागत किया। इस दौरान 5 से 15 साल तक के बच्चों के खेलकूद भी हुए। शाखा सचिव मंजु सक्सेना, मीनल, मिताली, रजनी सक्सेना ने सहयोग दिया। संचालन डॉ. ऋतु शिल्पी श्रीवास्तव और मीना सक्सेना ने किया।