30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काश! मुख्यमंत्री संस्कृत कॉलेज जाते तो सुधर जाते सडक़ के हाल

राजकीय आचार्य संस्कृत कॉलेज भवन का उद्घाटन कॉलेज तक जाने वाले रोड की हालत खस्ता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 19 Nov 2019, 5:53 PM IST

काश! मुख्यमंत्री संस्कृत कॉलेज जाते तो सुधर जाते सडक़ के हाल

काश! मुख्यमंत्री संस्कृत कॉलेज जाते तो सुधर जाते सडक़ के हाल,काश! मुख्यमंत्री संस्कृत कॉलेज जाते तो सुधर जाते सडक़ के हाल,काश! मुख्यमंत्री संस्कृत कॉलेज जाते तो सुधर जाते सडक़ के हाल

अजमेर. काश! मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोहागल गांव में जाकर वहां संचालित राजकीय आचार्य संस्कृत कॉलेज भवन का उद्घाटन करते तो कॉलेज परिसर और वहां तक पहुंचने वाले रोड की स्थिति सुधर जाती। मुख्यमंत्री ने आजाद पार्क से ही संस्कृत कॉलेज शिलापट् का लोकार्पण कर दिया।

लोहागल गांव में 6.5 करोड़ की लागत से संस्कृत कॉलेज का नया भवन बनाया गया। स्थिति यह है कि जनाना जाने वाले रोड से कॉलेज तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति बहुत खराब है। नालियां नहीं होने के कारण रोड पर पानी भरा हुआ है। रोड पर जगह-जगह पत्थर और बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए है। इसके कारण लोगों को अवाजाही में परेशानी हो रही है। कॉलेज के मुख्यद्वार पर ही पानी की टंकी के चार वॉल्व लगे हुए है। इसी प्रकार कॉलेज परिसर में खाली जगह पर किसी प्रकार की साफ-सफाई नहीं है और संभवतया पार्क के लिए छोड़ी गई जगह भी ऊबड़-खाबड़ पड़ी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री यहां आते तो हालात सुधर जाते।

Read More : पांच बार चुनाव जीत चुकी सभापति कमला दगदी को पहले पत्नी ने तो अब की बार पति ने हराया