29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

hot weather: सूरज का कहर, दो साल में जाता जुलाई सबसे गर्म

hot weather: पिछले 15 दिन से देर रात में भी उमस और गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। जिले में मानसून की बेरूखी का असर है कायम। अधिकांश बड़े तालाब और बांध में नहीं है पानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 Jul 2019, 8:15 AM IST

low rainfall in ajmer

low rainfall in ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर

जाता जुलाई जबरदस्त तपा रहा है। मानसून की चुप्पी देखते ही सूरज के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। शुक्रवार को भी इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं दिखाई दी है। सुबह आसमान में बादल (clouds) मंडराए, पर कोई फर्क नहीं पड़ा। गर्मी के आगे लोग बेबस नजर आ रहे हैं। अधिकतम तापमान (temprature) 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

सुबह आसमान पर छिटपुट बादल दिखे पर धूप निकलते ही तीखापन और गर्माहट हो गई। तीखी धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। जुलाई में बरसात (barish)के बजाय तेज गर्मी और उमस से निजात मिलती नजर नहीं आई। पिछले 15 दिन से देर रात में भी उमस (humidity) और गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। न्यूनतम 27 से 29 डिग्री के बीच बना हुआ है।

दो साल में जुलाई सर्वाधिक गर्म
बीते दो साल में जुलाई का अंतिम सप्ताह इस पर सबसे गर्म है। जहां साल 2017 में 20 से 25 जुलाई तक अधिकतम तापमान 27.4 से 35.4 डिग्री और 2018 में 29.8 से 33 डिग्री के बीच था। इस बार तापमान उछलता हुआ 34 से 38.4 डिग्री तक पहुंच गया है। जुलाई में गर्मी की प्रचंडता ग्लोबल वार्मिंग (global warming) के चलते हुई। इससे समूचे विश्व में कही सूखा (drought) तो कहीं अतिवृष्टि (access rain), तापमान में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव हो रहा है।

पांच साल में सबसे कम बारिश

मानसून की बेरुखी का असर कम बरसात (low rainfall) के रूप में दिख रहा है। जाते जुलाई में पांच साल में 1 जून से अब तक सबसे कम बारिश हुई है। इससे पहले सबसे कम बरसात साल 2015 में 190.2 मिलीमीटर थी। इस साल 1 जून से 25 जुलाई तक मात्र 162.2 मिलीमीटर बारिश हो सकी है।

जलाशयों में नहीं पर्याप्त पानी
बरसात नहीं होने से जिले के अधिकांश जलाशय (water tanks) में पर्याप्त पानी नहीं आया है। इनमें राजियवास, बीर, मूंडोती, पारा प्रथम और द्वितीय, बिसूंदनी, मकरेड़ा, रामसर, अजगरा, ताज सरोवर अरनिया, नारायण सागर खारी, मान सागर जोताया, देह सागर बडली, भीम सागर तिहारी, खानपुरा तालाब शामिल है। इसी तरह चौरसियावास, लाकोलाव टैंक हनौतिया, पुराना तालाब बलाड़, जवाजा तालाब, देलवाड़ा तालाब, छोटा तालाब चाट, मान सागर जोताया और अन्य शामिल हैं।

पांच साल में 1 जून से 25 जुलाई तक बारिश (मिमी में)

2014-202.8
2015-190.2

2016-220.7
2017-258.98

2018-191.72
2019-160.72