16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

झूला मोहल्ला व घूघरा घाटी में मकान ढहे

जनहानि नहीं : घरेलू सामान मलबे में दबा नगर में सोमवार को झूला मोहल्ला, डिग्गी बाजार व घूघरा घाटी में ऊंचाई पर बना एक मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ।डिग्गी बाजार िस्थत दरगाह कमेटी के स्वामित्व का एक मकान ढह गया। यहां वर्षों से किराएदार काबिज है।

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jun 20, 2023

अजमेर. नगर में सोमवार को झूला मोहल्ला, डिग्गी बाजार व घूघरा घाटी में ऊंचाई पर बना एक मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ।डिग्गी बाजार िस्थत दरगाह कमेटी के स्वामित्व का एक मकान ढह गया। यहां वर्षों से किराएदार काबिज है। सोमवार को बारिश में मकान ढह गया। मकान में चार किराएदार थे। इनमें से एक किराएदार परिवार के 5 सदस्य बाहर थे, जबकि एक सदस्य घर में मौजूद था। मकान ढहने के साथ ही वह बाहर निकल गया जिससे उसकी जान बच गई। पार्षद नकुल खंडेलवाल ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं संपत्ति के मालिक दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल का कहना है कि संपत्ति कमेटी की है किराएदारों को मकान खाली करने का नोटिस कई बार दिया जा चुका है। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

घूघरा घाटी डेयरी वाली गली निवासी दुर्गालाल सेन के मकान का एक कमरा व बरामदे का हिस्सा ढह गया।पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने बताया कि हादसे में दर्गालाल के सीने व पैर में चोटें आई, जबकि उसकी 13 वर्षीय पुत्री अनामिका चोटिल हुई। काजी के नाले से सटे भोपों का बाड़ा मुख्य मार्ग पर अनुपम नगर सोफिया स्कूल के पास तीन से चार फीट पानी भर गया। कई कारें इसमें डूब गईं। लोगों के घरों में पानी भर गया।

———————————————————————————

जीव-जन्तु भी प्रभावित, दर्जनों सर्प की मौत
अजमेर. बिफरजॉय से ना केवल इंसान बल्कि जीव-जन्तु भी प्रभावित हुए। बारिश के बाद बिल से बाहर निकले सांपों पर करंट का कहर टूटा। गड्डी मालियान महादेवनगर में दर्जनों सांप मृत मिले। तारागढ़ पहाड़ी से बड़ी संख्या में सांप पानी में बहकर गड्डी मालियान क्षेत्र में पहुंच गए। महादेव नगर में नाले की दीवार टूटी होने से बरसाती पानी बाहर आ गया। यह बिजली के ट्रांसफार्मर के पोल में दौड़ रहे करंट के सम्पर्क में आ गया। इससे सांप भी करंट की चपेट में आ गए। करंट बंद होने पर क्षेत्रवासियों ने मृत सांपों को बाहर निकाला। इधर, आनासागर झील से सटी महावीर कॉलोनी के सामने पुष्कर रोड स्थित नाले में भी बड़ी संख्या में सांप बाहर आ गए।