
पट्टे जारी नहीं होने से आहत पार्षद ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
नगर निगम में पट्टे नहीं देने से आहत एक पार्षद ने निगम परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली। वार्ड 33 के पार्षद जावेद खान ने बताया कि खानपुरा क्षेत्र में कच्ची बस्ती में पट्टे की फाइल लगा रखी है। सहायक अभियंता की रिपोर्ट के बावजूद कर्मचारी पट्टे जारी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टे जारी करने के लिए ‘मिठाई’ मांगी जाती है। जो देता है उनके पट्टे जारी कर दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त पार्षद काजल यादव ने भी अवैध रूप से पट्टे जारी करने का आरोप लगाया। वहीं विक्रम तंबोली ने बताया कि मृतक के नाम मानचित्र को पास करने व शिकायत करने पर भूलवश ऐसा करना बताया गया। इस मुद्दे को भी वह साधारण सभा में उठाया जाएगा। पार्षद रणजीत सिंह ने कस्टोडियन की भूमि पर पट्टे जारी करने जैसे गंभीर आरोप साधारण सभा में उठाने की बात कही।
अवैध निर्माणों को लेकर पार्षदों में गुस्सा
पार्षदों ने शहर में बहुमंजिला इमारतें खड़ी होने को लेकर भी सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना है कि निगम प्रशासन से मिलीभगत कर शहर के सभी क्षेत्रों में अवैध रूप से नियम विपरीत बहुमंजिला भवन निर्माण किए जा रहे हैं।
सफाई ठेकाकर्मियों को भुगतान, सड़क निर्माण के ठेेकों में अधिक राशि देने व बाद में विरोध के बाद कम राशि पर ठेके देने, सफाई ठेकों में चुनिंदा लोगों को ही ठेका देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
Updated on:
15 Feb 2024 01:00 am
Published on:
15 Feb 2024 01:00 am
