दहेज के लिए प्रताडि़त कर पत्नी को घर से निकाल कर पति के द्वारा दूसरा विवाह करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी कंवर पाल सिंह शेखावत के अनुसार नागेलाव निवासी विवाहिता परमा देवी ने इस्तगासे के द्वारा दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह सन 2004 में बोरावास कोटा निवासी अर्जुन गुर्जर के साथ हुआ।