31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक झटके में उजड़ गया परिवार, पति पत्नी की दर्दनाक मौत का दृश्य जिसने देखा वो नहीं रोक पाया अपने आंसू

मकरेड़ा तिराहे के निकट कार की टक्कर से मोपेड सवार दंपती की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
husband wife died in major road accident family in shock

मांगलियावास. मकरेड़ा तिराहे के निकट कार की टक्कर से मोपेड सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण के मुताबिक गढ़ी मालियान निवासी जगदीश सांखला अपनी पत्नी केसर देवी के साथ मोपेड पर सवार होकर मंगलवार सुबह 10.30 बजे अजमेर जा रहे थे। मकरेड़ा तिराहे के निकट तेज गति की कार ने उनकी मोपेड़ को टक्कर मार दी। इससे जगदीश सांखला व उनकी पत्नी केसर देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मांगलियावास पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल दंपती को अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय पहुंचाया। जहां केसर देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं जगदीश सांखला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। मृतक के रिश्तेदार मेघराज भांबी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें....कार की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार की मौत

- एक घायल

अजमेर.आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर मंगलवार रात एक कार की टक्कर लगने से मोटसाईकिल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना में चालक के पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


आदर्शनगर थाना पुलिस के अनुसार थाने के सामने हाईवे पर सेठी कॉलोनी के पास से गुजर रही सर्विस लेन में चल रहे मोटरसाइ्रकिल सवार को पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाईकिल चला रहे सेदरिया निवासी प्रताप सिंह व उसके पीछे बैठा रूदलाई ब्यावर निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां देर रात प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया। अशोक का उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार संख्या आरजे 14- सीई - 9762 को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Story Loader