8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मास्क नहीं पहना तो लगेगा एक हजार का जुर्माना

masckआज से मास्क नहीं पहनने पर होगी सख्तीजिला कलक्टर ने दिए इंसीडेंट कमांडर्स को निर्देश

2 min read
Google source verification
corona

corona

अजमेर. राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी निर्देशों की पालना में सोमवार से अजमेर जिले में मास्क की सख्ती शुरु कर दी जाएगी। सभी इंसीडेंट कमांडर्स को निर्देश दिए गए हैं कि मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना करें। मास्क नहीं पहनने पर एक हजार रुपए जुर्माना लग सकता है।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में नियुक्त किए गए सभी इंसीडेंट कमांडर्स और उपखंड अधिकारी अपने -अपने क्षेत्रों में कोरोना गाइडलाइंस की सख्ती करवाएंगे। सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इंसीडेंट कमांडर क्षेत्र में मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने के लिए चालान तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं होने पर सीज करने की कार्यवाही करेंगे। शादी, समारोह, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकॉल की पालना के संबंध में निगरानी रखी जाएगी। इनके साथ संयुक्तप्रवर्तन दल में पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी रहेंगे।

इन्हें नियुक्त किया है इंसीडेंट कमांडर्स
स्वास्थ्य केन्द्र कोटडा एवं रामनगर के लिए जिला परिषद के एसीईओ मुरारी लाल वर्मा, अंदरकोट एवं डिग्गी बाजार के लिए राजस्व प्रशिक्षण केन्द्र के उप निदेशक चेतन कुमार त्रिपाठी, पुलिस लाईन क्षेत्र के लिए नगर निगम उपायुक्त नीतू यादव, पंचशील एवं वैशाली नगर के लिए एडीए उपायुक्त अशोक चौधरी, पहाडगंज एवं अजयनगर के लिए अजमेर एडीए उपायुक्त अरूण कुमार जैन, गढी मालियान, रामगंज एवं चन्द्रवरदाई नगर के लिए डीएसओ हेमन्त स्वरूप माथुर, सैटेलाईट क्षेत्र के लिए एडीए उपायुक्त सुनीता यादव, जेपी नगर, श्रीनगर रोड एवं गुलाबबाडी के लिए डीएसओ अंकित पचार तथा जेएलएन क्षेत्र के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी आलोक जैन को इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।
सीएम ने पुरोहितों व खादिमों से कोरोना गाइडलाइन पर की चर्चा

अजमेर से जुड़े धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि
कोराना गाइड लाइन पालना के दिए निर्देश

अजमेर. राजस्थान में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ वीसी के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में अजमेर से जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्तजिला कलक्टर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, जवाहर फाउंडेशन के शिव कुमार बंसल, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती, दरगाह कमेटी केसा एक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल, अंजुमन यादगार के सदाकत अली, अंजुमन सैय्यद जादगान के सैय्यद मोईन हुसैन, सैय्यद वाहिद हुसैन अंगारा, तीर्थ पुरोहित संघ के पंडित गोविंद पाराशर एवं पंडित विमल आदाली जुड़े।