
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में उत्तरी हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम केन्द्रों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों में 31 मार्च से 3 अप्रेल तक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 2 और 3 अप्रेल को जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम था। आगामी 4-5 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। 3 से 4 अप्रेल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री (सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक) दर्ज होने की संभावना है।
यह वीडियो भी देखें
मौसम विभाग ने 2 अप्रेल को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और कोटा, वहीं 3 अप्रेल को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर और टोंक में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी भी चलने की संभावना है। दरअसल, मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण साइबेरियन लो से प्रेरित पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं 20-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। हवा की गति 30-35 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
Updated on:
30 Mar 2025 03:46 pm
Published on:
30 Mar 2025 02:35 pm

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
