30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब्जियों पर महंगाई की मार, धनिया हुआ 200 के पार

- टमाटर के दाम में भी हफ्तेभर में दोगुना उछाल - महंगाई के दौर में लोगों की जेब हो रही और ढीली त्योहार के मौसम में प्याज, टमाटर समेत कई सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। इससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। टमाटर के दाम में सबसे ज्यादा उछाल आया है। एक सप्ताह के भीतर इसका दाम करीब दोगुना हो गया है। धौलपुर सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते फसल खराब होने के कारण आवक घटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 15 Oct 2021, 1:35 AM IST

सब्जियों पर महंगाई की मार, धनिया हुआ 200 के पार

सब्जियों पर महंगाई की मार, धनिया हुआ 200 के पार

धौलपुर. त्योहार के मौसम में प्याज, टमाटर समेत कई सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। इससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। टमाटर के दाम में सबसे ज्यादा उछाल आया है। एक सप्ताह के भीतर इसका दाम करीब दोगुना हो गया है। धौलपुर सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते फसल खराब होने के कारण आवक घटी है। उसका ही असर सब्जियों के भाव पर पड़ रहा है। महाराष्ट, और कर्नाटक में भारी बारिश की वजह से इनकी आवक घटी है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी भी इसकी बड़ी वजह है। धनिया तक 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।

टमाटर हुआ सुर्ख

टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर सब्जी बनाने में किया जाता है। इन दिनों नवरात्र में व्रत का खाना बनाने में इसका खूब उपयोग हो रहा है। ऐसे में इसकी मांग ज्यादा है, सब्जी मंडी में टमाटर की आवक काफी कम हो गई है। आस-पास व उत्तर प्रदेश के चुनिंदा इलाकों से सीमित मात्रा में टमाटर आ रहा है। उसका भाव पहले से बढ़ा है। इस कारण मंडी में टमाटर काफी महंगा है। थोक में ही टमाटर 45 से 55 रुपए किलो है, जो एक सप्ताह पहले तक 20 से 25 रुपए किलो था। नवंबर मध्य में टमाटर की नई फसल आएगी, तब कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल खुदरा में टमाटर 60 रुपए किलो बिक रहा है।

प्याज में भी बढ़त

इसी तरह प्याज का दाम थोक में 40 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। जो कि, कुछ दिन पहले तक 25 से 32 रुपए किलोग्राम चल रहा था। खुदरा में 40 रुपए किलो तक प्याज बिक रहा है। आढ़तियों का मानना है कि नवरात्र के बाद इसके दाम में और उछाल आ सकता है। नवरात्र के बाद मांग बढऩे से दाम पर असर पड़ेगा।

सब्जियों में खुदरा भाव
सब्जी भाव (रुपए प्रति किलोग्राम)

टमाटर 60
टिंडे 50

गोभी 40
ग्वार 40

भिंडी 30
आलू 20

प्याज 40
बैंगन 40

तोरई 40
खीरा 30

मेथी 80
मूली 25