29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में नहीं मिटी पानी की पीर

www.patrika.com/Rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Mar 2019, 7:42 PM IST

कैलाशपुरी में लोगों ने बताए अपने मुद्दे

कैलाशपुरी में लोगों ने बताए अपने मुद्दे

पत्रिका का मुद्दा क्या है अभियान : कैलाशपुरी में लोगों ने बताए अपने मुद्दे
अजमेर. राजस्थान पत्रिका के मुद्दा क्या है अभियान के तहत मंगलवार को कैलाशपुरी में लोगों ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपने-अपने मुद्दे बताए। इस दौरान पानी, यातायात और रोजगार की समस्या प्रमुखता से सामने आई। युवाओं के रोजगार के लिए पर्यटन व शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने की बात सामने आई। इस दौरान शैलेन्द्र राठौड़, महेन्द्र मेहरा हिमांशु राजन भारद्वाज सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए।

‘अजमेर के लिए पानी ही सबसे बड़ा मुद्दा’

वरिष्ठ नागरिक श्रीनाथ अग्रवाल ने कहा कि इतने चुनाव हो गए। लेकिन पानी की समस्या जस की तस है। आजकल चिंता का विषय यह है कि पहले बाजार क्षेत्र में घरेलू के नाम पर व्यावसायिक निर्माण हो रहा था। अब यह कॉलोनियों में भी पहुंच गया है। वैशाली नगर में अभी से इसका असर दिख रहा है।


शिवकुमार बंसल का मानना है कि अजमेर के लिए पानी ही सबसे बड़ा मुद्दा है। चुनाव कोई भी बात पानी पर जाकर अटक जाती है। इस समस्या का पुख्ता निदान होना चाहिए। वैकल्पिक पानी के साधनों का भी विकास करना चाहिए।

प्रहलाद दग्दी के अनुसार पर्यटन अजमेर का प्रमुख रोजगार बनकर उभर रहा है। इसके विकास के लिए कुछ नया हो। एक बात और सेना को लेकर कोई राजनीति नहीं हो।

युवा अमित शर्मा का कहना है कि शहरी बस्तियों का रहा व्यवसायिकरण रूके ताकि लोग चैन से अपने घरों में रह सके। इसके लिए कुछ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

युवा वोटर योगेश भट्ट के अनुसार आरोप-प्रत्यारोप नहीं जनता के हित की बात हो। नेताजी यही बताए की पानी की समस्या का समाधान कब होगा। अजमेर में एक औद्योगिक विकास के तौर पर कुछ हो। ताकि युवाओं को रोजगार मिले।


दिव्या खोरवाल ने बताया कि पानी और ट्रैफिक अजमेर की समस्या तो है ही युवाओं के लिए रोजगार बड़ा मुद्दा है। ब्यावर में जैसे सीमेन्ट प्लॉट है, किशनगढ़ में मार्बल है ऐसा ही कुछ अजमेर में विकसित होने चाहिए। जैसे शिक्षा हब बनाया जाना चाहिए। इससे रोजगार व शिक्षा दोनों ही प्राप्त हो जाएंगे।