24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जायरीन का मोबाइल चुराते तीन जेबतराश पकड़े

उर्स मेले के नजदीक आते ही दरगाह क्षेत्र में जेबतराश गिरोह सक्रिय हो गया है। महाना छठी पर दरगाह जियारत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 18 Mar 2016, 4:51 AM IST

ajmer

ajmer

अजमेर।उर्स मेले के नजदीक आते ही दरगाह क्षेत्र में जेबतराश गिरोह सक्रिय हो गया है। महाना छठी पर दरगाह जियारत करने आए एक जायरीन का गुरुवार सुबह एक जेबतराश ने मोबाइल फोन उड़ा दिया। शिकायत पर दरगाह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाह बुलंद दरवाजे के पास से तीन जेबताश को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार महाना छठी के मौके पर जियारत करने आए प्रतापगढ़ छोटी नागफनी निवासी शाहरूख पुत्र इकबाल खान सुबह 9 बजे लंखरखाना गली से गुजरा। यहां उसका मल्टीमीडिया मोबाइल चोरी हो गया। मोबाइल के साथ नकदी भी थी। उसने मामले की शिकायत दरगाह थाने में कर दी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुलंद दरवाजे के पास जेबतराश गिरोह के गुर्गे कानपुर कर्नलगंज निवासी रियाज, मोहम्मद वासु व रायपुर निवासी रवि जायसवाल को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने वारदात अंजाम देना कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरोह पहले भी दरगाह क्षेत्र में जेबतराशी की वारदात अंजाम देकर जा चुका है।