29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE MAINS 2019: शुरू हुई द्वितीय चरण की परीक्षा, 30 अप्रेल को आएगा रिजल्ट

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 Apr 2019, 4:10 PM IST

jee mains exam

jee mains exam 2019

अजमेर.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में द्वितीय चरण की जेईई मेन्स परीक्षा रविवार से प्रारंभ हुई।
। देश में विभिन्न शहरों में यह परीक्षा हुई।एजेंसी ने विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में प्रथम चरण की परीक्षा 8 से 12 जनवरी तक कराई गई थी। इसका परिणाम घोषित हो चुका है। अब द्वितीय चरण की परीक्षा शुरु हुई है। कार्यक्रम के तहत रविवार को पेपर-2 (बी.आर्किटेक्चर/बी-प्लानिंग) की परीक्षा हुई । जबकि पेपर-1 (बीई/बी.टेक) परीक्षा का आयोजन 8, 9, 10, और 12 अप्रेल को होगा। एजेंसी ने विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम 30 अप्रेल तक जारी किया जाएगा।

यूं होंगे एडमिशन

जेईई मेन्स प्रथम और द्वितीय चरण की परीक्षा में कामयाब रहने वाले करीब 2.30 लाख स्टूडेंट्स आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 27 मई को होगी। इनके अलावा अन्य विद्यार्थियों को देश के विभिन्न नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले मिलेंगे। पिछले साल तक जेईई मेन्स की परीक्षा का सिर्फ एक ही चरण होता था। यह परीक्षा सीबीएसई कराता था।