29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather change: अजमेर में बदला मौसम, बादलों ने छोड़ी हल्की फुहार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Apr 2019, 5:45 PM IST

rain shavers in ajmer

rain shavers in ajmer

अजमेर. चैत्र की गर्माहट के बीच शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर बाद आसमान में मंडराए बादलों ने शहर के कई इलाकों में फुहार छोड़ी। शाम तक बादल छाने और हवा चलने से मामूली राहत मिली। अलबत्ता गर्माहट कायम रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। बादल छाने और हवाओं के चलते पारे में 1.5 डिग्री की गिरावट हुई।

सुबह सूरज निकलते ही गर्मी ने सताया। दोपहर 1 बजे तक तीखी धूप कचोटती रही। करीब 2.30 बजे आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां मंडराई। 3.15 बजे शहर के पंचशील, लोहागल रोड, वैशाली नगर, चौरसियावास रोड, माकड़वाली रोड, आनासागर लिंक रोड, फायसागर क्षेत्र सहित जयपुर रोड और अन्य इलाकों में पांच-सात मिनट तक छींटे पड़े। इससे रोड गीला हो गया। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हवा चलने से कुछ राहत मिली। लेकिन मौसम में गर्माहट का असर बना रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा।

पारा 35 डिग्री के पार

पारा आठ दिन से 35 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है। इस बार अप्रेल के शुरुआत में ही पारा 41.3 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि पिछले साल यह 39 से 40 डिग्री तक रहा था। जिस तरह अप्रेल के शुरुआत में सूरज तमतमाया है, उससे गर्मी के तेवर तल्ख रहने की आसार हैं। मालूम हो कि वर्ष 2016 में 19 मई सबसे गर्म दिन था। इस दिन अजमेर में अधिकतम तापमान पचास साल का रिकॉर्ड तोडकऱ 46.2 डिग्री तक पहुंच गया था।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। आगामी 24 से 48 घंटे में इसका प्रदेश के कई जिलों में असर दिखेगा। इसके चलते कहीं तेज तो कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाओं संग धूल उडऩे की संभावना भी है।