11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपातकालीन इकाई में सामान्य मरीजों की लगी लम्बी कतार

क्रिसमस दिवस के अवकाश के चलते 2 घंटे की रही ओपीडी
less than 1 minute read
Google source verification
आपातकालीन इकाई में सामान्य मरीजों की लगी लम्बी कतार

आपातकालीन इकाई में सामान्य मरीजों की लगी लम्बी कतार

अजमेर. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन इकाई में सोमवार को मरीजों की लम्बी कतारें लग गई। इकाई में बैठे रेजीडेंट चिकित्सकों के कक्ष, बाहर हॉल और गेट से बाहर तल लम्बी कतारें लगी रहीं। मरीजों को चिकित्सक परामर्श के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।क्रिसमस अवकाश के चलते ओपीडी का समय सुबह 9 से 11 तक रहा लेकिन मरीजों की लम्बी कतारों के बावजूद ओपीडी बंद होने पर सभी मरीज आपातकालीन इकाई में बैठे चिकित्सकों से परामर्श लेने एवं दवा लिखवाने पहुंच गए। ऐसे में लम्बी कतारें लग गई। चिकित्सकों की ओर से मरीजोक्की एक्सरे जांच एवं दवा लिखने पर एक्सरे कक्ष एवं दवा काउंटर के सामने भी लम्बी कतारों में मरीजों एवं परिजन को लम्बा समय बिताना पड़ा।

वैकल्पिक व्यवस्था की दरकार

अवकाश के दिन ओपीडी में रेजीडेंट चिकित्सक या सीनियर चिकित्सक की देखरेख में एक कक्ष ऐसा आरक्षित रखना चाहिए जिसमें मरीजों को परामर्श दिया जा सके। इससे आपातकालीन इकाई में आने वाले गंभीर मरीजों के उपचार में कोई व्यवधान एवं देरी नहीं हो। इससे मरीजों एवं परिजन को भी राहत मिल सकेगी।