
Joy in Ajmer for Team india Win against pakistan
अजमेर. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत का साक्षी पूरा शहर बना। शहवासियों ने अंतिम बॉल तक मैच का लुत्फ उठाया। कई जगह आतिशबाजी की गई।
दोपहर में मैच शुरू होते ही लोग टीवी, एलईडी स्क्रीन के आगे जुट गए। जैसे-जैसे पाकिस्तान के बल्लेबाज पवेलियन लौटे लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इसके बाद भारतीय पारी शुरू होते ही दर्शकों का रोमांच बढ़ गया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की आतिश पारी पर लोग उत्साहित हो गए। चौके-छक्कों की बरसात पर भरपूर तालियां बजीं। जैसे ही टीम इंडिया जीती, लोगों का उत्साह बढ़ गया। कई जगह आतिशबाजी की गई। लोगों ने चेहरों पर तिरंगा भी बनवाया।
पढ़ें यह खबर भी: पुलिस के जवान की उपचार के दौरान मौत
अजमेर.जिला पुलिस के वाहन चालक की शुक्रवार दोपहर शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर पहले जेएलएन अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
एएसआई शिवराज ने बताया कि पीसांगन कालेसरा हाल परबतपुरा विकास नगर निवासी पुखराज मेघवंशी (48) रिजर्व पुलिस लाइन में चालक के पद पर तैनात था। गुरुवार रात 10 बजे पुखराज की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पुखराज के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
Published on:
14 Oct 2023 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
