26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैगर समाज का काली माता मेला भरा,धूमधाम से निकली शोभायात्रा

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jun 01, 2025

kali mata mela

kali mata mela

पुष्प वर्षा से शहर में स्वागत

अजमेर. रैगरान चारो बांरी पंचायत के तत्वावधान में रविवार को काली माता का मेला भरा। इसके तहत शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गाें से निकाली गई। कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।रैगरान चारो बारी पंचायत के अध्यक्ष अरविन्द धौलेखेडिया ने बताया कि सुबह 10 बजे शोभायात्रा को विधायक अनिता भदेल व कैलाश झालीवाल ने आरती के बार रवाना किया।

यात्रा डिग्गी बाजार रैगर मौहल्ला से आरम्भ होकर कपड़ा बाजार, घसेटी बाजार, नला बाजार, ख्जाना गली, नया बाजार, आगरा गेट से होकर नाचते गाते, काली माता के करतब दिखाती हुई घूघरा घाटी आईजी ऑफिस के सामने काली माता के मन्दिर पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चे माता के जयकारे लगाते हुए चले।

शोभायात्रा का विशेष आकर्षण काली माता का अखाड़ा जिसमें करतब दिखाते हुए शहरवासियों ने माताजी का आशीर्वाद लिया। शाम 5 बजे तक माता के मन्दिर व भजन कीर्तन,प्रसाद भण्डारा व शाम छह बजे महाआरती के साथ मेला संपन्न हुआ। लक्ष्मी बैण्ड ने स्वर लहरियां बिखेरीं। मेले में आम भंडारे का आयोजन रखा गया है। शर्बत, आइसक्रीम,आदि वितरण किए गए। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत द्वार लगाए।

व्यापारी संगठनों की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों को शर्बत आदि वितरित किया गया।अध्यक्ष अरविन्द धौलखेड़िया, ताराचन्द संवासिया, प्रकाश देव खेतावत, देवेन्द्र गोस्वामी, कीर्तन खेतावत, बाबुलाल नवल, राजकुमार ओजवानी, रतनलाल बोहरा, महेन्द्र ओलानिया, विनोद कुमार संवासिया, मनोज बाकोलिया, दुर्गा प्रसाद ओजवानी, गणपत कसौटिया, मुन्नालाल फुलवारी, ओमप्रकाश फुलवारी, मदनलाल खेतावत, बंशीलाल डबरिया, ओमप्रकाश बालोटिया, रवि प्रकाश जाग्रत, अमरचन्द पटेल, शिवराज पटेल, शंकरलाल रेडिया, ओमप्रकाश नोगिया, कन्हैयालाल नौगिया, माणकचन्द धौलपुरिया, सत्या देवी बालोटिया, सोनी देवी धौलखेड़िया, मेना देवी सुनारीवाल, सोनी देवी दौलिया, कमला देवी खेतावत, अनिल ओजवानी, कमल रिठाडिया, राजू टोनी, किशन मडोलिया, प्रकाश सिवासिया, हरिराम नवल आदि बंधु मौजूद रहे।