
kawad yatra in ajmer
पुष्कर. पुष्कर सरोवर के गऊ घाट पर शनिवार देर रात गहरे पानी में डूबने से कावडि़ए की मौत से गुस्साए कावडिय़ों ने मौके पर गए पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते हुए जीप का आगे का शीशा तोड़़ दिया गया। पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी।
अजमेर के आदर्शनगर थानान्तर्गत बडग़ांव निवासी महेश रावत शनिवार रात अपने साथियों के साथ कावड़ लेकर पुष्कर आया था। रात करीब एक बजे गऊ घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने पर महेश में डूब गया। मौके पर मौजूद उसके साथी कावडिय़ों ने उसे सरोवर से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। जानकारी मिलने पर पुष्कर थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार सिपाहियों व सिग्मा टीम के साथ मौके पर पहुचे। पुलिस को देखते ही करीब दो सौ से अधिक कावडिय़ों में रोष उत्पन्न हो गया। गहरे पानी में लाल झंडिया नहीं लगाने, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए कावडिय़ों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी तथा मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस कर्मियों ने हलवाई गली में भाग कर अपनी जान बचाई। गुस्साए कावडिय़ों ने पुलिस जीप के आगे का शीशा तोड़ दिया तथा अपनी कावड़, लोटे मौके पर छोडकऱ भाग गए।
Read More : Video : कावडि़यों की सेवा को आतुर अलवर, सोमवार को मास शिवरात्रि का विशेष योग
किया मामला दर्ज
मामला शांत होने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोर मनोज की मदद से महेश का शव सरोवर से बाहर निकाला तथा अजमेर चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया तथा पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है
कावडि़ए के डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर मौजूद कावडिय़ों ने आपदा प्रबंधन व गोताखोर नहीं होने के आरोप लगाकर पुलिस दल से हाथापाई की तथा जीप क्षतिग्रस्त कर दी। कानून हाथ में ले लिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हेमेंद्र शर्मा, थानाधिकारी पुष्कर
Published on:
29 Jul 2019, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.