
kekri leads raghu sharma
रक्तिम तिवारी/अजमेर।
लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है। दोपहर 2.20 तक की मतगणना के रुझान मिलने शुरू हुए हैं। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने 90 हजार से ज्यादा वोट प्राप्त कर लिए हैं। भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा कहीं आसपास नहीं दिख रहे हैं। करीब 5 हजार लोगों ने ईवीएम में नोटा का बटन दबाया है। इन मतदाताओं ने कांग्रेस और भाजपा को नकारते हुए एक तरह से अपनी राय जाहिर की है।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना के जारी है। कांग्रेस तीन साल बाद भाजपा से छीनने की तैयारी में है। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र ने कांग्रेस के रघु शर्मा को सबसे ज्यादा बढ़त दिलाई है। यहां से रघु को 27 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। सबसे फिसड्डी अजमेर रहा है यहां केवल 6391 वोट की बढ़त ही मिल पाई है।
तब जाट ने हराया था पायलट को
सांवरलाल जाट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को करीब 1 लाख 71 हजार मतों से हराया था। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती हुई। इसके बाद विधानसभावार ईवीएम मशीन के वोटों की गिनती की गई। शुरुआत चरण में ही डॉ. रघु शर्मा ने भाजपा के लाम्बा पर बढ़त बनानी शुरू कर दी। दोपहर 2.45 बजे तक कांग्रेस के रघु शर्मा 90 हजार 377 वोट से आगे बढ़ चुके थे। सर्वाधिक बढ़त केकड़ी में दिख रही है। यहां से रघु ने 27 हजार 74 वोट हासिल किए हैं।
नसीराबाद सीट पर करीब 5-6 राउन्ड की गिनती में भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा आगे रहे। इसके बाद यहां माहौल एकाएक पलट गया। डॉ. रघु शर्मा ने यहां से बढ़त बना ली। इसके अलावा डॉ. शर्मा ने किसी विधानसभा सीट पर लाम्बा को आगे नहीं निकलने दिया। अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, केकड़ी, किशनगढ़, दूदू, पुष्कर और मसूदा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाती चली गई।
भाजपा चारों खाने चित्त
अजमेर उत्तर से शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण से महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल विधायक हैं। इसके अलावा नसीराबाद को छोड़कर शेष विधानसभा सीटों पर भी भाजपा का कब्जा है। इसके बावजूद शहर के दोनों मंत्री और भाजपा के विधायक लाम्बा को बढ़त नहीं दिला सके। इससे मंत्रियों-विधायकों कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए हैं। भाजपा उपचुनाव में चारे खाने चित्त दिख रही है।
भाजपा सीट गंवाने की ओर
अजमेर लोकसभा सीट वापस छीनने की तैयारी में है। वर्ष 2009 से 2014 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट अजमेर से सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे। अप्रेल-मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रो. सांवरलाल जाट ने पायलट को करीब 1 लाख 71 हजार वोट से पराजित किया था। प्रो. जाट बाद में मोदी मंत्रीमंडल में केंद्रीय गंगा सफाई और जलसंसाधन राज्यमंत्री भी रहे। पिछले साल 9 अगस्त को उनका निधन हुआ था।
कांग्रेसी में जश्न का माहौल
कांग्रेसियों ने जबरदस्त जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। पॉलीटेक्निक कॉलेज-माखुपुरा क्षेत्र में पटाखे चलाए जा रहे हैं। ढोल-ढमाकों पर कार्यकर्ता नाचते देखे जा सकते हैं। डॉ. रघु शर्मा के बढ़त बनाने की सूचना पर उनका जोश दोगुना हो गया है। गांधी भवन, बजरंगढ़ पर भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई भी बांटी जा रही हैं।
यूं पड़े थे उपचुनाव में वोट
29 जनवरी को हुए उपचुनाव में 12 लाख 7 हजार 255 मतदाताओं ने वोट डाला था। लोकसभा क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 18 लाख 40 हजार 657 थी। इसमें सेवा नियोजित मतदाता शामिल नहीं है। संसदीय क्षेत्र में 65.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 67 प्रतिशत पुरुष तथा 63 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले। उप चुनाव में पुरुष व महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम रहा। नसीराबाद में सर्वाधिक 70.18 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया जबकि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 52.16 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। नसीराबाद में सर्वाधिक 75.52 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया जबकि अजमेर उत्तर में सबसे कम 59 प्रतिशत पुरुष वोट देने पहुंचे। लोकसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाओं की संख्या 9 लाख 41 हजार 238 है इनमें से 6 लाख 34 हजार 965 मतदाताओं (67.46 प्रतिशत) ने मतदान किया।
लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 99 हजार 419 थी। । इनमें से 5 लाख 72 हजार 290 मतदाताओं (63.62 प्रतिशत) ने मतदान किया। विधानसभावार महिला-पुरुष मतदान विधानसभा क्षेत्र दूदू : 1 लाख 10 हजार 7 महिला मतदाताओं में 73 हजार 735 ने वोट डाला (67.02 प्रतिशत)- 1 लाख 19 हजार 40 पुरुष मतदाताओं से 81 हजार 746 मतदाताओं ने वोट डाला (68.67 प्रतिशत)विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ : 1 लाख 27 हजार 539 महिला मतदाताओं में 82 हजार 23 ने वोट डाला (67.31 प्रतिशत)- 1 लाख 35 हजार 815 पुरुष मतदाताओं से 94 हजार 969 मतदाताओं ने वोट डाला (69.92 प्रतिशत) विधानसभा क्षेत्र पुष्कर : 1 लाख 09 हजार 725 महिला मतदाताओं में 72 हजार 244 ने वोट डाला (65.84 प्रतिशत) - 1 लाख 16 हजार 33 पुरुष मतदाताओं से 81 हजार 807 मतदाताओं ने वोट डाला (70.50 प्रतिशत)
विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर : 1 लाख 8 सौ 70 महिला मतदाताओं में 52 हजार 620 ने वोट डाला (52.16 प्रतिशत)। -1 लाख 2 हजार 461 पुरुष मतदाताओं से 60 हजार 937 मतदाताओं ने वोट डाला (59.47 प्रतिशत)।विधानसभा क्षेत्र अजमेर दक्षिण : 1 लाख 783 महिला मतदाताओं में 57 हजार 482 ने वोट डाला (57.03 प्रतिशत)- 1 लाख 2 हजार 530 पुरुष मतदाताओं से 63 हजार 414 मतदाताओं ने वोट डाला (61.84 प्रतिशत)। विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद : 1 लाख 5 हजार 188 महिला मतदाताओं में 73 हजार 828 ने वोट डाला (70.18 प्रतिशत)- 1 लाख 9 हजार 831 पुरुष मतदाताओं से 79 हजार 659 मतदाताओं ने वोट डाला (72.52 प्रतिशत)विधानसभा क्षेत्र मसूदा : 1 लाख 24 हजार 884 महिला मतदाताओं में 81 हजार 722 ने वोट डाला (65.43 प्रतिशत)- 1 लाख 30 हजार 942 पुरुष मतदाताओं से 86 हजार 388 मतदाताओं ने वोट डाला (65.97 प्रतिशत)। विधानसभा क्षेत्र केकड़ी : 1 लाख 20 हजार 423 महिला मतदाताओं में 78 हजार 636 ने वोट डाला (65.29 प्रतिशत)- 1 लाख 24 हजार 586 पुरुष मतदाताओं से 86 हजार 45 मतदाताओं ने वोट डाला (69.06 प्रतिशत)। महिला मतदातविधानसभावार मतदाता मतदान प्रतिशत अजमेर उत्तर : 2 लाख 3 हजार 331 1 लाख 13 हजार 557 55.84अजमेर दक्षिण : 2 लाख 3 हजार 313 1 लाख 20 हजार 896 59.46ददू : 2 लाख 29 हजार 47 1 लाख 55 हजार 481 67.88
किशनगढ़ : 2 लाख 63 हजार 354 1 लाख 76 हजार 992 67.20पुष्कर : 2 लाख 25 हजार 758 1 लाख 54 हजार 51 68.23नसीराबाद : 2 लाख 15 हजार 19 1 लाख 53 हजार 487 71.38मसूदा : 2 लाख 55 हजार 826 1 लाख 68 हजार 110 65.71केकड़ी : 2 लाख 45 हजार 9 1 लाख 64 हजार 681 67.21
Published on:
01 Feb 2018 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
