
cctv camera monitoring system
अजमेर.
ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के दौरान आस्ताना शरीफ में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। दरगाह कई खादिमों ने इस संबंध में अंजुमन सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह को पत्र लिखा है। इसमें सवाल किया गया है कि आस्ताना में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की कोशश की जा रही है, इसकी वजह क्या है। हमारे बुजुर्गों ने हमेशा आस्ताना शरीफ का अदब रखा है। आस्ताना का इंतजाम खादिम करते हैं और करते रहेंगे। इसमें बाहर के लोगों की सलाह या मदद की कोई दरकार नहीं है और ना ही कभी जरूरत पड़ेगी।
दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं
अंजुमन को कौम के साथ रहकर आस्ताना में इंतजाम पूरी तरह से कायम करने चाहिए। इसमें बाहर के लोगों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सैयद वामिक चिश्ती ने बताया कि पत्र पर सैयद अब्दुल बशीर चिश्ती, सदाकत अली, सलीम चिश्ती, रहमत अली, सादिक अली, शरीफ चिश्ती, खुर्शीद आलम, हमजा चिश्ती सहित करीब 300 खादिमों ने हस्ताक्षर किए हैं।
Published on:
1 Mar 2019, 9:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.