कस्बे के ब्यावर-मसूदा सड़क मार्ग स्थित ग्राम देवरिया में रविवार दोपहर एक ट्रेलर ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर चालक महिला को कुचलते हुए वाहन को भगाकर ले गया। पुलिस ने आगे जाकर पकड़ लिया। मीरां पत्नी राजमल (50) अपने घर से निकलकर बाहर जा रही थी।