
Pushkar News: फटाफट अंदाज में पढ़ें पुष्कर से जुडी पांच खास खबरें ....
पुष्कर में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
पुष्कर. सूरज नारायण पारीक महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं में संस्कार निर्माण एवं वाक चातुर्य प्रतिभा निखारने को लेकर शुक्रवार को भारत विकास परिषद की ओर से वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। परिषद के सचिव मोहित पाराशर ने बताया कि निर्णायकों की ओर से प्रतिभागियों की क्षमतानुसार पेश की गई विषय वस्तु के पक्ष में पारीक महाविद्यालय की ही किरण शर्मा व विजेता पक्ष में वर्षा शर्मा को प्रथम घोषित करने पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रही दोनों प्रतिभागियों का 12 जनवरी को भीलवाड़ा में होने वाली प्रांत स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
पुष्कर. गनाहेड़ा गांव में दिव्य मोरारी बापू के 50वें जन्म दिवस पर स्वर्णजयंती समारोह शुक्रवार को भागवत की शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह गनाहेड़ा आश्रम में बापू की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद व्यासपीठ से संत दिव्य मोरारी बापू ने भागवत का महात्मय बताते हुए पर्यावरण का संदेश दिया। आश्रम के प्रवक्ता लेखराज सिंह राठौड़ ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगी। संत घनश्यामदास ने बताया कि 15 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। 15 जनवरी सुबह गनाहेड़ा एवं पुष्कर में शोभायात्रा तथा भंडारा होगा।
विवाहिता की मौत प्रकरण में जांच शुरू
पुष्कर. बड़ी बस्ती निवासी गुलाबशाह की मौत मामले में उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विवाहिता का शव कानूनी कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार गुलाबशाह की बीती रात मौत हो गई थी। विवाह के सात वर्ष की अवधि पूर्व मौत होने से शुक्रवार को एसडीएम तोमर ने जांच की। मृतका के पति व पिता व ससुर से बात की।
Read More:
पुष्कर पालिका में पार्षद कक्ष खोलें
पुष्कर. नगर पालिका के कांगे्रसी पार्षदों ने ईओ अभिषेक गहलोत को ज्ञापन देकर पार्षद कक्ष खोलने की मांग की है। पार्षद टीकम शर्मा, ओमप्रकाश डोल्या, पुष्पा दायमा, धीरज जादम, गोपाल कृष्ण चौधरी ने ज्ञापन में बताया है कि चुने हुए पार्षदों के जनता से सीधे संवाद करने के लिए पालिका परिसर में पार्षद कक्ष खोला जाना चाहिए।
पुष्कर में पैथोलॉजिकल लैब जल्द
पुष्कर. रामधाम ट्रस्ट के अधीन शीघ्र ही नो प्रोफिट नो लोस पर पैथोलोजिकल लेब्रोटरी शुरू की जाएगी। इसमें विभिन्न प्रकार की खून, ब्लडप्रेशर, शुगर, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी सहित कई प्रकार की जांचे हो सकेंगी। गुजरात व अन्य स्थानों के नेत्र रोग सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। यह जानकारी रामधाम सेवा ट्रस्ट के सचिव विपुल गणात्रा व मैनेजिंग ट्रस्टी बिपिन हेरमा ने दी। ट्रस्ट की ओर से 29 व 30 जनवरी को नि:शुल्क दन्त शिविर आयोजित किया जाएगा। रामधाम ट्रस्ट की स्थापना 1968 में संत रणछोड़दास ने की। इसके बाद से ही जनहित के कई कार्य किए जा रहे हैं।
Published on:
10 Jan 2020 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
