
प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, सत्ता के भी बने हैं दो केन्द्र
अजमेर (Ajmer). प्रदेश में बढ़ते अपराध, मॉब लीचिंग मामले में कांग्रेस (Congress)की तुष्टिकरण की नीति, महिला उत्पीडऩ, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा (Bjp) की ओर से कांग्रेस(Congress) को घेरने की तैयारी कर ली है। भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम से ज्ञापन दिया जाएगा।
अजमेर (Ajmer)सर्किट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद (Mp) भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रदेश (State)में कानून व्यवस्था फेल है। किसान और आमजन परेशान हैं। मासूम बच्चियां, महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार, उत्पीडऩ की घटनाएं हो रही हैं, कांग्रेस (Congress)सरकार रोकने में विफल रही है। केन्द्र का पैसा, केन्द्र का बजट फिर भी प्रदेश में भेदभावपूर्ण कार्य कर रही है कांग्रेस सरकार। प्रधानमंत्री (Prim Minister)नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाकर ऐतिहासिक काम किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जानबूझकर परिसीमन में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत ने कहा कि सरकार दो धुरी पर काम कर रही है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं, सरकारी विज्ञापनों में यह जगजाहिर हो रहा है। शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कहा कि सरकार संवेदनहीन बनी है, जबकि संवेदनशील होना चाहिए। महिला उत्पीडऩ के साथ दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं हुई है। अजमेर उत्तर के विधायक (Mla)वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में साढ़े 3 हजार मामले महिला अत्याचार के हुए हैं, इनमें 2000 केस तो बच्चियों व महिलाओं के साथ बलात्कार के हैं, जिनमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा अत्याचार इन आठ महीनों में हुए हैं।
Published on:
21 Aug 2019 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
